उन्नाव रेप केस पर बोलीं तनुश्री दत्ता- भारत बलात्कार की महामारी से पीड़ित, एक दिन सब भस्म हो जाएगा
नई दिल्ली। #MeToo कैंपेन के तहत तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस मामले ने खूब तूल पकड़ा और बॉलीवुड में इस कैंपेन के तहत शोषण की कहानियां बाहर आने लगीं। एक से एक हस्ती इसकी जद्द में आए। तनश्री एक बार फिर सामने आई हैं और इसबार उन्होंने देश में हो रही रेप की वारदातों के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्नाव रेप केस को लेकर तनुश्री ने कहा- 'हमारा महान देश भारत धीरे-धीरे बलात्कार की महामारी से पीड़ित होता जा रहा है। उन्नाव रेप केस इस बात का जीता-जागता और भयानक उदाहरण है।' विस्तार से जानिए उन्होंने क्या कहा

कुछ लोग ऐसे हैं जो संस्कारी कल्चर का राग अलापते हैं और
तनुश्री ने सोमवार को एक स्टेटमेंट जारी कर ये बात कही। उन्होंने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ''इन दिनों महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाले रेप की खबरें बहुतायत मात्रा में आ रही हैं। दहेज को लेकर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार भी कम नहीं हो रहे। इसके अलावा भी कुछ लोग ऐसे हैं जो संस्कारी कल्चर का राग अलापते हैं और उसके बाद उन महिलाओं को जज करते हैं जो शॉर्टस और बिकिनी पहनती हैं।

दूसरे देशों में महिलाएं बिकिनी में रहती हैं, उनका रेप तो नहीं होता
दुनियाभर में ऐसी जगह भी मौजूद हैं जहां पर महिलाएं समुंद्र किनारे बिकिनी पहने पड़ी रहती हैं पर उन्हें ना तो कोई छेड़ता है ना ही उनका रेप होता है। 'तनुश्री ने आगे कहा कि हमारे देश के लोगों को अपनी मेंटेलिटी बदलनी होगी। दरअसल शरीर को ढकना समस्या नहीं है बल्कि समस्या है हमारी संकीर्ण मानसिकता। अपनी आंखें खोलिए और समाज में फैले अंधकार को समझने की कोशिश कीजिए। इतनी बड़ी आबादी वाले देश में ये जो दूषित हवा फैली हुई है ये हमारे सिद्धांतों को ध्वस्त करने पर आतुर है। शहर और गांव दोनों जगहों पर काफी तेजी से रेप के केसेज बढ़ रहे हैं।

एक समय आएगा जब यह अंधेरा हर किसी को भस्म कर देगा
उन्होंने आगे कहा,' बलात्कार, अवसाद, ड्रग्स, युवाओं की हत्या कर रहा है। मानवीय खुशी में भारी गिरावट क्यों आई? क्या हमने नैतिक, धार्मिक और सामाजिक मूल्यों को मानवीय मूल्यों से ऊपर रखा है? फिर यह तार्किक अंतिम परिणाम है। अराजकता, दर्द, पीड़ा और आतंक! अब लोगों को उस मासूमियत की स्थिति ले जाइये जब आप बच्चों की तरह थे। फिर एक समय आएगा जब यह अंधेरा हर किसी को एक या दूसरे तरीके से भस्म कर देगा। 1.6 अरब लोगों के दिमाग और विचार-प्रक्रिया को नवीनीकृत करने की आवश्यकता है। आंतरिक परिवर्तन की तत्काल आवश्यकता है।'

ये था नाना पाटेकर पर आरोप
बता दें कि तनुश्री ने #MeToo मूवमेंट के तहत एक्टर नाना पाटेकर पर साल 2008 में आई फिल्म हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग पर अपने साथ बदतमीजी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने ये भी बताया था कि कैसे नाना ने एक डेस सीक्वेंस में बदलाव करवाया और उनका उत्पीड़न किया।