Sofia को मिली जमानत, बीजेपी के खिलाफ लगाए थे फासीवाद के नारे

TamilNadu, bjp, fasict, bail, canada, तमिलनाडु, फासिस्ट, भाजपा, जमानत,

चेन्नई। तमिलनाडु के तूतीकोरिन एयरपोर्ट पर केंद्र सरकार को फासिस्टों की सरकार कहकर नारे लगाने के आरोप में गिरफ्तार रिसर्च स्कॉलर सोफिया को मंगलवार को कोर्ट ने जमानत दे दी। तूतीकोरिन की स्थानीय अदालत ने उनकी जमानत मंजूर की। 28 साल की लुइस सोफिया को सोमवार (3 सितंबर) को कथित तौर पर सरकार के खिलाफ नारे लगाने पर गिरफ्तार किया गया था।

fasict

सोफिया मोंट्रियाल युनिवर्सिटी ऑफ कनाडा में रिसर्च स्कॉलर हैं। लुइस सोफिया सोमवार को चेन्नई से तूतीकोरिन पहुंची थीं। फ्लाइट में तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष तमिलसाई सुंदरराज भी थीं। सोफिया के खिलाफ तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष तमिलसाई सुंदरराजन ने ही शिकायत दर्ज कराई थी।

आरोप है कि सुंदरराजन के सामने लुइस ने भाजपा को फासिस्टों की पार्टी कहते हुए नारेबाजी की। जिसको लेकर सुंदरराजन और सोफिया के बीच बहस हुई। इसके बाद सुंदरराजन की शिकायत पर तूतीकोरिन एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने सोफिया को हिरासत में ले लिया।

टी. सुंदरराजन ने कहा कि वो एयरपोर्ट पर अपने लगेज का इतंजार कर रही थी तभी वहां खड़ी महिला सहयात्री लुइस सोफिया ने फासिस्ट बीजेपी सरकार डाउन, डाउन के नारे लगाने लगाए। भाजपा प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने कहा है कि सोफिया ने बीजेपी के खिलाफ बीच फ्लाइट में भी नारे लगाए थे। सुंदरराजन ने उड़ान मके दौरान कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। तुतीकोरिन हवाई अड्डे पर लैंड करने के बाद, सुंदरराजन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+