पत्नी को कई दिनों से था पति के अफेयर का शक, सोते वक्त प्राइवेट पार्ट में डाला खौलता पानी

नई दिल्ली: प्यार में जान देने वालों के किस्से तो आए दिन सामने आते रहते हैं, लेकिन अब एक बेवफाई की कहानी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। साथ ही इसके लिए शख्स को ऐसी सजा मिली कि उसकी पूरी जिंदगी बर्बाद हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बुरी तरह हुआ घायल

बुरी तरह हुआ घायल

ये खबर तमिलनाडु की है। वहां पर एक महिला को शक था कि उसके पति का दूसरी महिला के साथ चक्कर चल रहा। इस पर महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने खौलता हुआ पानी अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर डाल दिया। जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गया। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

होने लगी हाथापाई

होने लगी हाथापाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तमिलनाडु के रानीपेट जिले के पुदुपट्टू में 29 साल की प्रिया रहती हैं। करीब 7 साल पहले उनकी शादी थंगराज से हुई थी। उनकी दो बेटियां भी हैं। कुछ दिनों से प्रिया को अपने पति पर शक हो रहा था, जो एक सेलफोन के पार्ट बनाने वाली कंपनी में काम करता था। इसको लेकर उनके बीच रोजाना झगड़े होने लगे, लेकिन मंगलवार को बात हद से आगे निकल गई। उस दिन झगड़ा आमबात पर शुरू हुआ, लेकिन कुछ ही देर में दोनों में हाथापाई होने लगी।

प्राइवेट पार्ट में डाला गर्म पानी

प्राइवेट पार्ट में डाला गर्म पानी

कुछ देर बाद दोनों शांत पड़े और थंगराज सोने चला गया, लेकिन प्रिया अंदर ही अंदर गुस्से की आग में जल रही थी। वो सीधे किचन में गई और उसमें पानी गर्म किया। इसके बाद उसने खौलता पानी अपने पति के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया। जिसके बाद थंगराज तड़पने लगा और जोर-जोर से चिल्लाया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उसे वालजापेट के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।

50 प्रतिशत प्राइवेट पार्ट जला

50 प्रतिशत प्राइवेट पार्ट जला

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पानी ज्यादा गर्म था, इस वजह से थंगराज का प्राइवेट पार्ट 50 प्रतिशत से ज्यादा जल चुका है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि प्रिया को लगता था कि प्लांट की किसी महिला के साथ उसके पति का अफेयर चल रहा है। इसी वजह से दोनों में झगड़े होते और उसने ये कदम उठाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+