तमिलनाडु: आज बंद हैं स्कूल-कॉलेज, भारी बारिश की चेतावनी

चेन्नई। तमिलनाडु के कई हिस्सों में बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। बारिश चलते ढही दिवाल के नीचे दबने से जहां एक शख्स की मौत हो गई वहीं कई इलाकों में अभी भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। पानी को पंपिंग सेटों के जरिए इलाकों से निकाला जा रहा है। अभी भी भारी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि आज राज्य के कई इलाकों में स्कूलों की छुट्टी की गई है। मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि लगभग 16 स्थानों में भारी बारिश हुई और 21 बार भारी बारिश दर्ज की गई। अधिकारी ने कहा कि 24 घंटे में तटीय क्षेत्र में भारी बारिश होने की उम्मीद है। उहोंने कहा कि 24 घंटे में, उत्तरी तटीय क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा और दक्षिण तटीय क्षेत्र में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

तमिलनाडु में बारिश: आज बंद हैं स्कूल-कॉलेज, अभी भी इलाकों में भरा है पानी

गौरतलब है कि चेन्नई में रविवार से लगातार बारिश हो रही है। सोमवार को यहां 8 मिलीमीटर बारिश के साथ तूफानी हवाओं ने हालत को और मुश्किल कर दिए। यहां 35 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रही। कई इलाकों में जलजवाम हो गया। सड़कों पर पानी भर गया। यातायात ठप हो गया। बारिश के चलते प्रशासन ने आज मंगलवार को सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।

मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों को अलर्ट किया है। चेन्नई, तिरुवल्लूर, नागापट्टिनम, कांचीपुरम, तंजौर, तिरुवरूर और रामनाथपुरम को खासतौर पर अलर्ट पर रहने को कहा गया है। लोगों को अपने मोबाइल फोन चार्ज रखने को कहा है। टॉर्च और इंवर्टर जैसी चीजों को चार्ज कर रखने का आदेश दिया है। घर में खाने पीने की चीजों को स्टोर कर रखने को कहा गया है, ताकि मुश्किल के समय काम आ सके।

तमिलनाडु में बारिश: आज बंद हैं स्कूल-कॉलेज, अभी भी इलाकों में भरा है पानी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+