Tamil Nadu Accident: तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौके पर मौत
Tamil Nadu Accident: तमिलनाडु में रविवार की सुबह तिरुवन्नामलाई जिले के चेंगम में भीषण सड़क हादसा हुआ। कार और लॉरी की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई। चेंगम पुलिस ने कहा है कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

हफ्ते के शरुआत में तमिलनाडु के अरियालुर जिले में सोमवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए था। पुलिस ने बताया था कि यह दुर्घटना जिले के थिरुमानूर इलाके में याज फायरवर्क्स में हुई थी।
प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चला था कि जब फैक्ट्री के अंदर विस्फोट हुआ तो अप्रशिक्षित कर्मचारी रसायन मिला रहे थे। सोमवार की सुबह जब यह हादसा हुआ तो 23 कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर फंस गए थे।
फैक्ट्री के मालिक राजेंद्रन और उनके दामाद, जो कारखाने के प्रभारी थे, पर भारतीय दंड संहिता और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
हालांकि अधिकारी ने कहा था कि, फैक्ट्री को लाइसेंस मिला हुआ था। यह फैक्ट्री 2014 से लाइसेंस के साथ काम कर रही थी, और परमिट को हाल ही में 2024 तक नवीनीकृत किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications