स्कूल बस में शराब पीते स्कूली छात्रों का वीडियो हुआ जमकर वायरल, अधिकारियों ने कहा- सच में हुआ ऐसा

स्कूल बस में शराब पीते स्कूली छात्रों का वीडियो हुआ जमकर वायरल, अधिकारियों ने कहा- सच में हुआ ऐसा

चेन्नई, 24 मार्च: तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले का एक वीडियो इस हफ्ते की शुरुआत में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इश वीडियो में तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले में स्कूली छात्रों को चलती बस में शराब पीते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में कुल स्कूली छात्रा स्कूल यूनिफॉर्म में बीयर पीते हुए दिखाई दे रही हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस और जिला प्रशासन ने मामले की जांच कर ली है और उस घटना की पुष्टि भी की है। ये कोई फेक घटना नहीं है।

सरकारी स्कूल के छात्र हैं सभी बच्चे

सरकारी स्कूल के छात्र हैं सभी बच्चे

माना जा रहा है कि सोशल मीडिया पर अपलोड की गई क्लिप को छात्रों में से एक ने रिकॉर्ड किया है। वीडियों में लड़के और लड़कियां दोनों हैं, जो बीयर की बोतल खोलते और पीते हैं। सभी छात्र चेंगलपट्टू के एक सरकारी स्कूल के बताए जा रहे हैं। शुरू में इसे पुराना वीडियो माना जा रहा था, बाद में पता चला कि घटना मंगलवार की है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि घटना मंगलवार को थिरुकाझुकुंद्रम से ठाचूर की यात्रा के दौरान हुई।

जिला अधिकारी ने कहा- घटना स्कूल के बाहर हुई

जिला अधिकारी ने कहा- घटना स्कूल के बाहर हुई

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि में रास्ते में चलती बस में सवार लड़के-लड़कियों के एक समूह ने बीयर की बोतलें खोली और पीने लगे। चेंगलपट्टू जिला शिक्षा अधिकारी रोज निर्मला ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि चूंकि यह घटना स्कूल के बाहर हुआ है, इसलिए इसकी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस जांच खत्म होने के बाद हम अपने स्तर पर छात्र और छात्राओं के खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे।"

इससे पहले भी हुई थी ऐसी घटना

इससे पहले भी हुई थी ऐसी घटना

इससे पहले 2017 में कर्नाटक के तुमकुरु जिले के एक सरकारी स्कूल के शिक्षकों ने कथित तौर पर छात्रों को शराब दी जब उन्होंने स्कूल की यात्रा के दौरान पानी मांगा। कथित तौर पर, छात्र कक्षा 8, 9 और 10 के थे और उन्हें स्कूल के प्रधानाध्यापक और दो शिक्षकों द्वारा शराब दी गई थी, जो नशे की हालत में थे। तीनों आरोपी फैकल्टी सदस्यों को सस्पेंड कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+