भगत सिंह का जन्मदिन मनाने की वजह से छात्रा को किया सस्पेंड
नई दिल्ली। तमिलनाडु में एमए प्रथम वर्ष की छात्रा को महज इसलिए सस्पेंड कर दिया गया है क्योंकि उसने भगत सिंह का जन्मदिन 28 सितंबर को मनाया था। कोएंबटूर स्थित गवर्मेंट आर्ट्स कॉलेजी की छात्रा मालथी ने स्कूल प्रशासन ने सस्पेंड कर दिया है।। मालती ने बताया कि मैं एक हफ्ते तक हर रोज कॉलेज जा रही थी, लेकिन मेरे टीचर ने मुझे हर रोज क्लास से बाहर रखा। 9वें दिन मुझे बताया गया कि स्कूल प्रशासन ने मुझे सस्पेंड कर दिया है।

मालती का कहना है कि उसने 28 सितंबर को कॉलेज के भीतर भगत सिंह का जन्मदिन मनाया था, जिसके बाद से ही कॉलेज प्रशासन का रवैया उसके खिलाफ पूरी तरह से बदल गया था। इसी वजह से कॉलेज प्रशासन ने 1 अक्टूबर को सस्पेंड कर दिया। । छात्रा का कहना है कि मुझे शिक्षक क्लास के भीतर जाने नहीं देते थे। काफी दिनों तक ऐसा ही चलता रहा और आखिरकार 9वें दिन मालती को कॉलेज से सस्पेंड कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें- भारत सरकार का दावा अंग्रेजों ने न चोरी किया था और न ही जबरन लिया था कोहिनूर हीरा












Click it and Unblock the Notifications