Tamil Nadu actor Vijay rally stampede: एक्‍टर विजय की रैली मची भगदड़, 29 लोगों की मौत! कई लोग हुए घायल

Tamil Nadu actor Vijay's rally stampede: तमिलनाडु के करूर में अभिनेता से नेता बने टीवीके प्रमुख विजय की एक रैली में अचानक भगदड़ मच गई़। जिसमें कम से कम 36 लोगों की जान चली गई और लगभग 40 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें कमारे गए लोगों में 8 बच्चें और 16 महिलाओं सहित कुल 36 लोग शामिल हैं।

इस भगदड़ के दौरान बेहोश हुए कई लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया, जिससे वहां अराजक दृश्य उत्पन्न हो गए। मरीजों की अत्यधिक संख्या के कारण चिकित्सा कर्मचारियों और उपस्थित लोगों दोनों में भ्रम और परेशानी फैल गई। आईएएनएस के मुताबिक, तमिलगा वेट्री कझगम के प्रमुख विजय के अभियान भाषण के दौरान 20 से अधिक लोग बेहोश हो गए और 36 की जान जाने की भी खबर है।

Tamil Nadu actor Vijay rally stampede

घटना की जानकारी सामने आते ही स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। फिलहाल, इस दुखद घटना के संबंध में और अधिक विवरण जुटाए जा रहे हैं। पुलिस और आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

यह हादसा उस समय हुआ जब भारी संख्या में लोग अभिनेता विजय को देखने के लिए उमड़ पड़े थे, जिससे भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। प्रारंभिक रिपोर्टों में आशंका जताई गई है कि भगदड़ के कारण दम घुटने और कुचल जाने से लोगों की मौत हुई होगी।

प्रशासन ने घटना की गहन जांच के आदेश दिए हैं और घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इस घटना ने बेंगलुरू स्‍टेडियम में हुई भगदड़ की याद दिला दी है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने करूर में टीवीके नेता विजय की चुनावी रैली में हुई भगदड़ के बाद तत्काल निर्देश जारी करते हुए मंत्री वी. सेंथिल बालाजी और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मा. सुब्रमण्यम को

करूर सरकारी अस्पताल में घायलों के उपचार की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने को कहा है। दोनों मंत्रियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं, डॉक्टर और आपातकालीन देखभाल बिना किसी देरी के उपलब्ध कराई जाए। वेत्रिकाझगम पार्टी के नेता विजय ने तमिलनाडु के करूर में एक अभियान रैली की थी, जहाँ भीड़ के दबाव के कारण लगभग 20 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 10 महिलाएं थीं, और कई घायल हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले उनके राज्यव्यापी दौरे का हिस्सा थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+