तमिलनाडु में फिर तोड़ी गई पेरियार की मूर्ति, इलाके में तनाव, केस दर्ज

तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने पेरियार रामास्वामी की प्रतिमा तोड़ दी। प्रतिमा तोड़े जाने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

नई दिल्ली। त्रिपुरा में लेनिन की प्रतिमा पर बुलडोजर चलाए जाने के बाद शुरू हुआ मूर्तियों को तोड़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला तमिलनाडु का है। यहां के पुदुक्कोट्टई इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने पेरियार रामास्वामी की प्रतिमा तोड़ दी। प्रतिमा तोड़े जाने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

periyar

आपको बता दें कि तमिलनाडु में पिछले दिनों एक भाजपा नेता ने पेरियार के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी थी, जिसके बाद पेरियार की मूर्ति को तोड़ दिया गया। इस घटना को लेकर काफी बवाल हुआ था। पेरियार की मूर्ति तोड़ने के बाद भाजपा ने आरोपी नेता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

गौरतलब है कि मूर्ति तोड़ने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पिछले दिनों पश्चिम बंगाल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति को नुकसान पहुंचा गया था। बाद में केरल में भी महात्मा गांधी की मूर्ति पर लगे चश्मे को कुछ लोगों ने तोड़ दिया था। इसके अलावा असम में भी मूर्तियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया। तमिलनाडु में ही नमक्कल इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री सीएन अन्नादुरई, एमजी रामचंद्रन व द्रविदार कड़घम के संस्थापक थनतई पेरियार को भगवा कपड़े पहना दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+