Tamil Nadu Road Accident: तेनकासी में तेज रफ्तार लॉरी का कहर, कार के उड़े परखच्चे, 6 लोगों की मौत, Video

Tamil Nadu Major Accident: तमिलनाडु के तेनकासी (Tenkasi) जिले में भयानक सड़क हादसे (Road Accident) पेश आया, यहां पुलियांगुडी के पास एक भीषण हादस्सा में 6 लोगों की जान चली है।

हादसा लॉरी और कार के बीच हुआ, बताया जा रहा है कि सीमेंट से भरी तेज रफ्तार लॉरी की चपेट में एक कार आ गई, इस भयानक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।

Tamil Nadu Road accident

तेज रफ्तार लॉरी का कहर इस कदर था कि उसने एक कार को रौंदा दिया, हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया।

हादसा एक वीडियो भी न्यूज एजेंसी एएनआई ने साझा किया है, जिसमें देखा सकता है कि कैसे हादसे के बाद कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। गाड़ी के पचखडे उड़ चुके हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है हादसा कितना दर्दनाक था।

जिला पुलिस ने बताया कि तेनकासी जिले के पुलियांगुडी के पास एक सीमेंट लॉरी और कार के बीच टक्कर के कारण सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। मामले की जांच के लिए पुलिस मौके पर मौजूद है।

जानकारी के मुताबिक रविवार तड़के दक्षिणी तमिलनाडु के सिंगिलिपट्टी और पुन्नैयापुरम के बीच एक कार सीमेंट की बोरियों से लदे ट्रक से टकरा गई।

दुर्घटना में मारे गए छह लोगों में से पांच की पहचान की गई - कार्तिक, वेल मनोज, सुब्रमणि, मनोहरन और पोथिराज के रूप में। यह हादसा तब हुई जब वे कुट्रालम से घर लौट रहे थे, जहां पीड़ित अपना वीकेंड बिताने गए थे।

माना जाता है कि सुबह करीब 3.30 बजे वाहन चालक को गाड़ी चलाते समय नींद आ गई, जिसके कारण वाहन केरल जा रहे सीमेंट से भरे ट्रक से टकरा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+