Tamil Nadu: चेन्नई के कोलाथुर में 7 दिन से बिजली गुल, लोगों ने गिनाई परेशानियां
चेन्नई, 13 नवंबर। तमिलनाडु में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य की राजधानी चेन्नई समेत 20 जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। बारिश और बाढ़ की वजह से अब तक 14 से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है। राज्य और केंद्र सरकार मिलकर इस आपदा से निपटने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
Recommended Video
Tamil Nadu में बाढ़ में फंसे शख्स को कंधे पर उठाकर यूं दौड़ीं महिला इंस्पेक्टर | वनइंडिया हिंदी

इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, पल-पल के लाइव अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहिए
LIVE Feed
चेन्नई के जवाहर नगर स्थित कोलाथुर में जलजमाव जारी। स्थानीय निवासी प्रवीण कुमार ने बताया, जलभराव और बिजली नहीं होने के साथ यह 7वां दिन है। यहां कोई अधिकारी नहीं आया है। नालों का पानी बारिश के पानी में मिल गया है, जिससे दुर्गंध आ रही है और बहुत सारे कीड़े-मकोड़े घर में आ रहे हैं।

हमने तमिलनाडु में 11 टीमों और पुडुचेरी में 2 टीमों को तैनात किया है। 5 और टीमें स्टैंडबाय पर हैं। सभी टीमें सभी प्रकार की आपदाओं से निपटने के लिए तैयार हैं। लोगों को अपील है कि अगर आपके घर में बाढ़ नहीं है तो घर के अंदर ही रहें: रेखा नांबियार, सीनियर कमांडेंट, एनडीआरएफ, चौथी बटालियन
READ MORE

Click it and Unblock the Notifications