दूल्हे के दोस्तों ने शादी से पहले दुल्हन से साइन करवाई ऐसी डील, सब हंसते-हंसते हो गए लोटपोट
नई दिल्ली, 14 सितंबर: शादी में सात फेरों के दौरान सात जन्मों का वादा, पंडित जी द्वारा दिलाए जाने वाले वचन पुराने हो चुके हैं। अब नया ट्रेंड शुरू हो चुका है। अब शादी से पहले ही दूल्हा-दुल्हन की ओर से कॉन्ट्रैक्ट साइन कराने का ट्रेंड बन गया है। आजकल कई कपल अपनी शादी से पहले कॉन्ट्रैक्ट साइन कराते हैं। इनमें कई मजेदार, रोमांटिक एग्रीमेंट भी होते हैं। इसी तरह एक दूल्हा और दुल्हन के बीच हुई डील वायरल हो गई है। दूल्हे के दोस्तों ने जब दुल्हन से एग्रीमेंट साइन करवाया तो सब हंसते हंसते लोटपोट हो गए।

दूल्हे के दोस्त लेकर आए 20 रुपए का स्टांप, दुल्हन से कहा - पहले साइन करो
तमिलनाडु के थेनी के एक निजी कॉलेज में प्रोफेसर हरिप्रसाद ने 11 सितंबर को पूजा से शादी कर ली। हालांकि, उनकी एक शर्त थी। शादी में हरिप्रसाद के दोस्त 20 रुपए का एक स्टांप पेपर लेकर आए और पूजा से शादी करने से पहले एक एग्रीमेंट पर साइन करने की बात कही।

saturday-sunday क्रिकेट खेलने की मिली परमिशन
जयमाल के बाद स्टेज पर ही स्टांप पेपर और एग्रीमेंट की बात सुनकर पूजा हैरान थी। जब उसने स्टांप पेपर को पढ़ा तो वह अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाई। पेपर में लिखा था, "मैं, पूजा, यहां हरिप्रसाद को सुपरस्टार क्रिकेट टीम के लिए शनिवार और रविवार को क्रिकेट खेलने की अनुमति देती हूं।" पूजा ने जैसे ही इस एग्रीमेंट पर साइन किए, हरिप्रसाद के दोस्त खुशी से झूम उठे और चीयर्स किया।

दुल्हन से हंसते-हंसते साइन किया एग्रीमेंट, झूम उठे दोस्त
बता दें, हरिप्रसाद एक क्रिकेटर हैं और सुपरस्टार क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि शादी के बाद हरिप्रसाद को क्रिकेट खेलने में कोई बाधा न आए, उसके दोस्तों ने पूजा से एग्रीमेंट साइन करवा लिया। हालांकि, पूजा भी खुशी खुशी इसके लिए सहमत हो गई। स्टेज पर एग्रीमेंट के साथ ही दोस्तों ने कपल के साथ फोटो क्लिक करवाई।












Click it and Unblock the Notifications