नागा शांति वार्ता के लिए नियुक्त केंद्र के वार्ताकार आर एन रवि ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली, सितंबर 22: तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने बुधवार को नागा शांति वार्ता के वार्ताकार के रूप में इस्तीफा दे दिया, उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है।बता दें कि, हाल ही में आरएन रवि को तमिलनाडु का गवर्नर बनाया गया है। इस पद पर रहते हुए आर एन रवि ने नागा शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए प्रमुख विद्रोही समूहों के साथ बातचीत की थी। रवि का इस्तीफा नागालैंड से बाहर जाने के कुछ दिनों बाद आया है।

नागालैंड में दो साल की गवर्नर सेवा के बाद 9 सितंबर को सरकार ने उन्हें तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया था। ये फैसला रवि को राज्यपाल और शांति वार्ता वार्ताकार के पद से हटाने की एनएससीएन (आई-एम) की जोरदार मांगों के बीच आया है। 2020 में रवि और एनएससीएन (आई-एम) के बीच मौखिक रूप से काफी विवाद देखने को मिला था। नागा शांति प्रक्रिया के लिए वार्ताकार के रूप में आर एन रवि के इस्तीफे को भारत सरकार ने आज तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।
सूत्रों के मुताबिक, पूर्व खुफिया ब्यूरो के विशेष निदेशक अक्षय मिश्रा को रवि की जगह नए शांति वार्ता वार्ताकार के रूप में नियुक्त किया जा सकता है। पूर्वोत्तर मामलों के प्रभारी के रूप में, मिश्रा पहले भी विभिन्न नागा समूहों के साथ काम कर चुके हैं, जबकि वह अभी भी आईबी में सेवा दे रहे हैं। वह इसी साल जुलाई में सेवानिवृत्त हुए थे। रवि और एनएससीएन (आई-एम) के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बाद अक्षय मिश्रा ने वार्ता को जारी रखा था। जनवरी 2020 से अक्षय मिश्रा ही नागा शांति समझौते को अंतिम रूप देने के लिए नागा समूहों के साथ बातचीत कर रहे हैं।
सूत्रों ने कहा कि नागा समूहों ने भी केंद्र की ओर से बातचीत का नेतृत्व कर रहे हैं मिश्रा पर संतोष व्यक्त किया है और आगे की बातचीत का नेतृत्व करने के लिए उन पर विश्वास व्यक्त किया है। नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस (एनईडीए) के प्रमुख और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और नागालैंड के सीएम नेफियू रियो सहित एनएससीएन (आई-एम) के प्रमुख नेताओं से मुलाकात की के बाद ये घटनाक्रम देखने को मिल रहा है।
बंद कमरे में बैठक के बाद सीएम नेफियू रियो ने मीडिया से कहा कि, अमित शाह जी ने बातचीत फिर से शुरू करने पर खुशी व्यक्त की है और बताया है कि जल्द से जल्द एक समाधान निकाला जाना चाहिए और सरकार चर्चा के लिए तैयार है ... जो कुछ भी गलत हो गया था, (हमें) माफ कर देना चाहिए और भूल जाना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। केंद्र के साथ बातचीत करने वाले प्रमुख नागा समूह एनएससीएन (आई-एम) और रवि के बीच बिगड़ते संबंधों के कारण पिछले कुछ वर्षों में नागा शांति प्रक्रिया में कई तरह की दिक्कतें आ रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications