तमिलनाडु सरकार का मां बनने वाली महिला कर्मचारियों को खास तोहफा
सरकार की ओर से जारी रिपोर्ट में महिला कर्मचारियों को अब 6 महीने की जगह 9 महीने का मातृत्व अवकाश (मैटरनिटी लीव) देने की बात कही गई है।
नई दिल्ली। तमिलनाडु सरकार ने अहम फैसला लेते हुए मां बनने वाली महिला कर्मचारियों को खास तोहफा दिया है।

तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
सरकार की ओर से जारी रिपोर्ट में महिला कर्मचारियों को अब 6 महीने की जगह 9 महीने का मातृत्व अवकाश (मैटरनिटी लीव) देने की बात कही गई है।
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने इस बात का ऐलान सितंबर में ही किया था। उस समय उन्होंने कहा था कि सरकारी महिला कर्मचारियों की मैटरनिटी लीव 6 महीने से बढ़ाकर 9 महीने की जा सकती है।
मैटरनिटी लीव 6 से बढ़ाकर 9 महीने की गई
बता दें कि महिलाओं को लेकर किया गया ये वादा उनकी पार्टी ने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल था और चुनावी रैलियों में इसका जिक्र जाता था।
महिलाओं के लिए इस खास योजना के साथ-साथ कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया गया। बताया जा रहा है कि लोगों से स्वास्थ्य से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा के बाद फैसला लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications