Tamil Nadu: विरुधुनगर हादसे में अब तक16 की मौत, 36 से ज्यादा घायल

Fire in Tamil Nadu: तमिलनाडु में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां पर पटाखा बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना के बाद आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और वहां पर आग बुझाने का काम जारी है। शुरुआत में इस घटना में एक शख्स की मौत की खबर आई थी, लेकिन अब ये आंकड़ा बढ़कर 16 हो गया है। पुलिस-प्रशासन की टीमें आसपास की इमारतों को भी खाली करवा रही हैं। वहीं पीएम मोदी ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है।

Recommended Video

    Tamil Nadu Fire: Virudhunagar में Firecracker Factory में विस्फोट, 8 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी
    fire

    जानकारी के मुताबिक विरुधुनगर में स्थित पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। जब तक फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचती तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। घटनास्थल पर अभी भी आग बुझाने का काम जारी है। इस घटना में अब तक 16 लोगों की मौत हुई है, जिसमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। साथ ही 36 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनको पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उनको धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जब तक वो वहां पहुंचे तब तक फैक्ट्री आग की लपटों से घिर गई थी। स्थानीय लोग भी रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस-प्रशासन की मदद कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभी तक आग लगने की वजहों का तो पता नहीं चल पाया है, लेकिन पटाखा फैक्ट्री होने की वजह से भारी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

    राहुल गांधी ने जताया दुख
    वहीं घटना पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि विरुधुनगर हादसे में मारे गए लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। साथ ही मैं वहां फंसे लोगों के सुरक्षित होने की कामना करता हूं। इसके अलावा मेरी राज्य सरकार से गुजारिश है कि वो मौके पर जरूरी मदद पहुंचाएं।

    कुड्डालोर में भी लगी थी भीषण आग
    आपको बता दें कि 6 महीने के अंदर तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में हादसे का ये दूसरा मामला है। इससे पहले सितंबर 2020 में कुड्डालोर में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ था। उस हादसे में 7 लोगों की जान गई थी, जबकि 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। ये हादसा इतना भयानक था कि फैक्ट्री के परखच्चे उड़ गए और उसके मालिक की भी मौत हो गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+