Tamil Nadu Exit Poll 2026: DMK VS AIADMK- किसकी बनेगी सरकार? द्रविड़ के किले में किसका उदय?
Tamil Nadu Exit Poll 2026: 29 अप्रैल की शाम 6 बजे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान समाप्त होने के साथ ही, अब सबका ध्यान एग्जिट पोल के अनुमानों पर केंद्रित हो गया है। यही वो पल है, जब पहली बार अंदाजा लगेगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ में जा सकती है। इस बार मुकाबला सीधा और कड़ा है। एक तरफ हैं MK Stalin की अगुवाई वाली DMK, जो सत्ता में वापसी चाहती है।
दूसरी तरफ हैं Edappadi K Palaniswami, जो AIADMK को फिर से मजबूत करने की कोशिश में हैं। 23 अप्रैल को राज्य की सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हुआ था। इसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। ऐसे में सवाल यही है कि क्या द्रविड़ राजनीति का यह किला उसी के पास रहेगा या बदलाव देखने को मिलेगा। India Today-Axis My India, CVoter, Jan Ki Baat, IPSOS और Today's Chanakya जैसे बड़े एग्जिट पोल ने इस सस्पेंस से पर्दा उठा दिया है। ये पोल बताएंगे कि आखिर द्रविड़ राजनीति का गढ़ किसके कब्जे में जाएगा - DMK की सत्ता बरकरार रहेगी या AIADMK वापसी करेगी? आइए जानते हैं...

वामसी चंद्रन ने ने तमिलनाडु 2026 विधानसभा चुनावों के लिए अपने एग्जिट पोल के वोट शेयर के अनुमान शेयर किए हैं। उनके अनुमान के मुताबिक, DMK+ को 40-44%, ADMK+ को 33-37%, TVK (विजय की नई पार्टी) को 12-17%, NTK को 3-5% और अन्य को 1-3% वोट मिल सकते हैं।
- DMK+ 40-44%
- ADMK+ 33-37%
- TVK 12-17%
- NTK 3-5%
- Others 1-3%
वोट शेयर (अभी उपलब्ध डेटा)
(एग्जिट पोल Live Update)
| Channels | DMK+ | AIADMK+ | TVK | NTK | OTH |
|---|---|---|---|---|---|
| Peoples Pulse | 125-145 | 65-80 | 18-24 | 0 | 2-6 |
| News18 | 125-145 | 65-80 | 13-18 | 5-8 | 2-6 |
| Today's Chanakya | 145-160 | 50-65 | 13-18 | 5-8 | 0 |
| Matrize | 122-132 | 87-100 | 12-16 | 1-6 | 0 |
| P-Marq | 125-145 | 65-85 | 16-26 | 1-6 | 0 |
| Agni News Service | 169 | 64 | 1 | 0 | 0 |
| JVC | 75-95 | 128-147 | 8-15 | 0 | 0 |
| Poll Diary | 148-168 | 61-81 | 0 | 0 | 1-9 |
| India Today-Axis My India | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
| IANS-CVoter-ABP | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
| Jan Ki Baat | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
| IPSOS | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
| Poll of Polls | 129-145 | 73-88 | 12-17 | 3-7 | 2-7 |
Matrize Exit Poll
- DMK: 122-132
- AIADMK: 87-100
- TVK: 10-12
- Other: 00-06
Vote Share
- DMK: 40.3%
- AIADMK: 37.1%
- TVK: 17.5%
- Other: 05.1%
Praja Poll Exit Poll
- DMK: 148-168
- AIADMK: 61-81
- Other: 01-09
बहुमत का आंकड़ा: 118 सीटें। कुल 4,023 उम्मीदवार मैदान में थे।
पिछले 3 पोल्स में 2 अनुमान सही निकले
| साल | एग्जिट पोल्स का अनुमान | नतीजे |
|---|---|---|
| 2021 | DMK+: 150-180 AIADMK+: 50-80 | DMK+: 159 AIADMK+: 75 |
| 2016 | DMK+: 110-115 AIADMK+: 95-105 | AIADMK+: 134 DMK+: 98 |
| 2011 | AIADMK+: 160-190 DMK+: 40-70 | AIADMK+: 203 DMK+: 31 |
रिकॉर्ड मतदान - 84.6% वोटिंग, 1952 के बाद सबसे ज्यादा
- तमिलनाडु में 5.73 करोड़ मतदाताओं ने हिस्सा लिया।
- महिलाएं: 2.93 करोड़ (सबसे ज्यादा भागीदारी)
- पुरुष: 2.83 करोड़
- तीसरे लिंग: 7,728
टॉप मतदान वाले जिले: तिरुप्पुर (86.33%), नमक्कल (87.63%), इरोड (87.59%), सलेम (88.02%)।
कुछ सीटों (पलायमकोट्टई 68.97%, किल्लियूर 71.29%) पर कम मतदान हुआ, लेकिन कुल मिलाकर युवा और महिला वोटरों ने रिकॉर्ड बनाया।
तीन-तरफा मुकाबला - TVK ने समीकरण बिगाड़ दिए
2026 का चुनाव अब सिर्फ DMK vs AIADMK नहीं रहा। अभिनेता विजय की TVK ने तीसरा मोर्चा बना दिया है।
- DMK-SPA (Secular Progressive Alliance): 164-176 सीटें DMK पर। कांग्रेस, VCK, CPI, CPI(M) सहयोगी। उदयनिधि स्टालिन को अगली पीढ़ी का चेहरा बनाया। फोकस - 'द्रविड़ मॉडल', कल्याण योजनाएं, 'दिल्ली vs तमिलनाडु'।
- AIADMK-NDA: AIADMK ने सबसे ज्यादा 169-178 सीटें लड़ीं। BJP को 27 सीटें (माइलापुर, कोयंबटूर नॉर्थ), PMK 18, AMMK 11। EPS को मुख्य चेहरा। फोकस - DMK पर भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था।
- TVK (विजय): अकेले 234 सीटों पर। विजय खुद पेरम्बुर और तिरुचिरापल्ली ईस्ट से लड़ रहे। 24 महिला उम्मीदवार। नारा - 'दोनों द्रविड़ पार्टियों से मुक्ति'। युवाओं का सबसे बड़ा आकर्षण।
- NTK (सीमान): भी 234 सीटों पर अकेले।
BJP का दांव: 27 सीटों पर AIADMK के साथ। हिंदुत्व और राष्ट्रीय एकता पर जोर। DMK ने इसे 'तमिलनाडु को J&K बनाने' वाला गठबंधन बताया।
2021 का फ्लैशबैक - DMK की भारी जीत
- 2021 में DMK-SPA ने 159 सीटें जीतीं, AIADMK को सिर्फ 66।
- स्टालिन पहली बार CM बने।
- मतदान: 84.29% (तब भी रिकॉर्ड)।
- अब एंटी-इनकंबेंसी + TVK का नया फैक्टर जोड़ गया है।
प्रमुख उम्मीदवार और उनके गढ़
- मके स्टालिन: कोलाथुर
- एडप्पाडी पलानीस्वामी (EPS): एडप्पाडी
- विजय (TVK): पेरम्बुर + तिरुचिरापल्ली ईस्ट
- सीमान (NTK): कराईकुडी
28 मंत्रियों (स्टालिन परिवार सहित) को DMK ने फिर टिकट दिया।
चुनावी गणित - कौन बनेगा CM?
- DMK-SPA: ग्रामीण-दक्षिण तमिलनाडु में मजबूत। कल्याण योजनाएं और द्रविड़ पहचान पर भरोसा।
- AIADMK-NDA: पश्चिमी क्षेत्र में वापसी की कोशिश। BJP का हिंदू वोट + TVK से वोट बंटने का फायदा।
- TVK: शहरों और युवा बहुल सीटों में गेमचेंजर। 14.6 लाख फर्स्ट-टाइम वोटर अगर TVK की तरफ गए तो दोनों पुरानी पार्टियों को बड़ा झटका।
- हाई टर्नआउट का मतलब: अगर सत्ता-विरोधी लहर चली तो AIADMK-NDA को फायदा, लेकिन TVK ने पूरा समीकरण बिगाड़ दिया।
4 मई की मतगणना - पुलिस अलर्ट मोड में
- DGP ने 2 मई से सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दीं। कांस्टेबल से IG तक लागू।
- मतगणना केंद्रों पर CCTV, सशस्त्र बल, बहुस्तरीय सुरक्षा।
- नतीजों के बाद भीड़ नियंत्रण के लिए तैयारियां पूरी।













Click it and Unblock the Notifications