Tamil Nadu Election Date: तमिलनाडु में कब होंगे विधानसभा चुनाव? 234 सीटों पर चुनाव तैयारियां पूरी!
Tamil Nadu Election Date: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की आहट अब साफ सुनाई देने लगी है। तारीखों का औपचारिक ऐलान भले अभी बाकी हो, लेकिन चुनाव आयोग ने संकेत दे दिया है कि तैयारियां अंतिम चरण में हैं। चेन्नई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) ने साफ कहा कि आयोग पिछले कुछ दिनों से राज्य में मौजूद है और हर स्तर पर चुनावी व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की जा चुकी है।
तैयारी की मैराथन मीटिंग्स (Electoral Preparedness)
सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि कलेक्टरों, एसपी, डीआईजी, आईजी और करीब 24 प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बैठकों का दौर चला। राज्य सरकार, मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ भी विस्तृत समीक्षा की गई। मकसद साफ है कि चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हों।

ज्ञानेश कुमार ने अंतरराष्ट्रीय संदर्भ भी जोड़ा। हाल ही में 72 देशों की भागीदारी वाले सम्मेलन में तमिलनाडु की ऐतिहासिक 'कुडावोलाई' व्यवस्था का जिक्र किया गया, जो 10वीं सदी से प्रचलित थी। उन्होंने इसे राज्य की लोकतांत्रिक विरासत बताया और मतदाताओं से अपील की कि चुनाव को उत्सव की तरह मनाएं।
234 सीटें, 5.67 करोड़ मतदाता (Tamil Nadu Voter Data)
तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों में 188 सामान्य, 44 अनुसूचित जाति और 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। 27 अक्टूबर 2025 से 23 फरवरी 2026 तक विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। आयोग का दावा है कि इस प्रक्रिया में मृत, स्थानांतरित या एक से अधिक जगह नाम दर्ज कराने वाले मतदाताओं के नाम हटाए गए, ताकि कोई पात्र मतदाता छूटे नहीं और कोई अपात्र शामिल न रहे।
फिलहाल राज्य में कुल 5 करोड़ 67 लाख मतदाता हैं। इनमें 2 करोड़ 89 लाख महिला और 2 करोड़ 77 लाख पुरुष मतदाता शामिल हैं। 7,617 ट्रांसजेंडर मतदाता और 81 से 85 वर्ष आयु वर्ग के करीब 4 लाख वरिष्ठ नागरिक भी वोट डालेंगे।
75 हजार बूथ, 100% वेबकास्टिंग (Polling Arrangements)
चुनाव आयोग लगभग 75 हजार मतदान केंद्र बनाएगा, जिनमें 44 हजार ग्रामीण इलाकों में होंगे। हर बूथ पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग की व्यवस्था रहेगी, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। औसतन एक बूथ पर 756 मतदाता होंगे, जिससे मतदान प्रक्रिया सहज और भीड़ रहित रहे।
राज्य में 258 महिला प्रबंधित मतदान केंद्र, 47 दिव्यांग प्रबंधित बूथ और लगभग 265 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे।
युवाओं पर खास फोकस (Youth Voters)
आगामी चुनावों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा। कॉलेजों में अभियान चलाने के लिए 3,060 सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी तैनात किए जाएंगे। 18 से 19 वर्ष के 12.5 लाख से अधिक नए मतदाता और 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग के करीब 1 करोड़ युवा इस बार लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लेंगे।
कुल मिलाकर तस्वीर साफ है कि तमिलनाडु चुनावी मोड में प्रवेश कर चुका है। अब निगाहें सिर्फ तारीखों के औपचारिक ऐलान पर टिकी हैं, जो कभी भी सामने आ सकता है।
-
मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
PNG Gas Crisis: घर में सिलेंडर नहीं, पाइप वाली गैस PNG चलती है? दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आई बड़ी चेतावनी -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
PM Kisan: कल भेजी जाएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, आपके खाते में आएंगे या नहीं पैसे? अभी करें चेक -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल












Click it and Unblock the Notifications