Tamil Nadu Election: जीत के लिए सीएम स्टालिन का डोर-टू-डोर कैंपेन प्लान, कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश!
Tamil Nadu Election: तमिलनाडु में चुनावी माहौल के बीच मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मदुरै में पार्टी कार्यकर्ताओं से घर-घर पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता से विनम्रता और सम्मान के साथ जुड़ने की कोशिश करनी है। विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि पार्टी हर मतदाता से व्यक्तिगत संपर्क बनाने की कोशिश करेगी। प्रदेश में अप्रैल-मई में चुनाव होने वाले हैं और इस बार इंडिया अलायंस के सामने एनडीए गठबंधन की चुनौती है। एनडीएम में बीजेपी के साथ एआईएडीएमके और छोटी पार्टियां शामिल हैं। एक्टर से नेता बने विजय भी मैदान में हैं।
डीएमके सुप्रीमो और तमिलनाडु के सीएम ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को यह पक्का करना होगा कि चुनाव प्रचार के आखिरी क्षण तक हर परिवार से जाकर मुलाकात करें। जो लोग हमें वोट नहीं भी देते हैं, उनके यहां भी जाकर बातचीत करनी चाहिए।

Tamil Nadu Election: डीएमके हर घर तक पहुंचेगी प्रचार के लिए
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा, 'जनता ही असली मालिक है। हमें मतदाताओं के पास विनम्रता और स्नेह के साथ जाना चाहिए।" उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि चुनाव को केवल राजनीतिक मुकाबले के रूप में न देखें, बल्कि जनता की सेवा के अवसर के रूप में लें।' मदुरै की रैली में उन्होंने महिला अधिकार सहायता योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि चुनाव का बहाना बनाकर इस योजना को रोकने की साजिश रची गई थी। उन्होंने कहा, कि हमारी सरकार ने इसका विरोध किया और महिलाओं को 5,000 रुपये की सहायता उपलब्ध कराई। द्रविड़ मॉडल की सरकार महिलाओं, बच्चों, किसानों और समाज के सभी वर्गों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है।
स्टालिन ने कहा कि इन योजनाओं के कारण ही तमिलनाडु अभूतपूर्व विकास हासिल कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की प्रगति से विपक्षी दल परेशान और ईर्ष्या तक करने लगे हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास ही उनकी सरकार की प्राथमिकता है।
MK Stalin ने चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में भरा जोश
चुनावी दौर में स्टालिन का यह बयान पार्टी कैडर को एकजुट करने और सरकार की उपलब्धियों को दोहराने की रणनीति का हिस्सा है। महिला सहायता योजना और सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों को चुनावी मुद्दा बनाकर सत्तारूढ़ दल मतदाताओं के बीच सकारात्मक संदेश देना चाहता है। मदुरै में दिया गया यह भाषण संकेत देता है कि सत्ताधारी दल विकास और कल्याणकारी योजनाओं को अपने चुनावी अभियान का केंद्रीय बिंदु बनाए हुए है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि विपक्ष इस दावे का किस तरह जवाब देता है और चुनावी मुकाबला किस दिशा में आगे बढ़ता है।












Click it and Unblock the Notifications