Tamil Nadu Election: तमिलनाडु चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी AMMK, सीएम स्टालिन पर बोले- 'वो अभी से डरे हुए हैं'
Tamil Nadu Election: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले ही गठबंधनों के बनने-बिगड़ने का दौर शुरू हो गया है। एएमएमके प्रमुख टीटीवी दिनाकरण ने कहा कि मेरी पार्टी आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि उनकी पार्टी एनडीए का समर्थन करेगी, लेकिन सीधे चुनाव में नहीं उतरेगी। राज्यसभा जाने की संभावनाओं पर भी उन्होंने कहा कि मैं राज्यसभा सांसद के पद की भी मांग नहीं कर रहा हूं।
उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का नेतृत्व के पलनिमामी के नेतृत्व वाली एआईएडीएमके (AIADMK) के पास है। उन्होंने कहा, 'एआईएडीएमके और एनडीए में शामिल पार्टियां भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शन में बातचीत कर रही हैं। हम सम्मानजनक तरीके से चुनाव लड़ेंगे।

Tamil Nadu Election: एमके स्टालिन पर भड़के दिनाकरण
AMMK के प्रमुख दिनाकरण ने डीएमके और एमके स्टालिन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी के दबाव में हैं और चिंता की स्थिति में हैं। मुख्यमंत्री, टीवीके प्रमुख विजय से भी डरे हुए हैं। तमिल फिल्मों के सुपरस्टार विजय भी इस बार चुनावी मैदान में हैं। उनकी सभाओं में लाखों की संख्या में लोग उमड़ते हैं। हालांकि, उनकी पार्टी को कितनी सफलता मिलेगी यह चुनाव नतीजों के बाद ही पता चलेगा।
Tamil Nadu Election: दिनाकरण के चुनाव नहीं लड़ने से क्या होगा असर?
- तमिलनाडु की चुनावी राजनीति की बात करें, तो दिनाकरण की पार्टी का कोई बड़ा जनाधार नहीं है। ऐसे में एनडीए में सीट शेयरिंग की मुश्किल जरूर थोड़ी आसान हो सकती है।
- सूत्रों के हवाले से ऐसी चर्चा है कि दिनाकरण को एनडीए के खाते से राज्यसभा भेजा जा सकता है। हालांकि, उन्होंने इससे इनकार करते हुए कहा है कि उन्होंने सांसदी नहीं मांगी है।
- दिनाकरण का तमिल राजनीति में प्रभाव जरूर है। भले ही वह चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन एनडीए के लिए धुआंधार चुनाव प्रचार करते जरूर नजर आ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications