Tamil Nadu चुनाव से आउट क्यों हुए अन्नामलाई? टिकट नहीं मिला या कुछ और है वजह, तोड़ी चुप्पी
Tamil Nadu election 2026: भाजपा नेता के. अन्नामलाई ने तमिलनाडु चुनाव में हिस्सा न लेने का फैसला किया है। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने ऐलान किया कि वो तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में एनडीए उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। पूर्व भाजपा तमिलनाडु अध्यक्ष का यह बयान मीडिया में उनके चुनाव लड़ने या न लड़ने को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच आया है।
अन्नामलाई ने शनिवार (4 अप्रैल) को चेन्नई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। केरल में प्रचार अभियान के बीच से लौटे अन्नामलाई ने साफ किया कि वह चुनावी दौड़ में नहीं हैं। अन्नामलाई ने साफ किया कि उन्होंने बहुत पहले ही पार्टी आलाकमान को लिखित में सूचित कर दिया था कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे।

'मैंने पार्टी से कोई मांग नहीं की थी'
अन्नामलाई ने कहा उन्होंने किसी भी निर्वाचन क्षेत्र की मांग नहीं की थी और वे इस बात से संतुष्ट हैं कि पार्टी ने उन्हें चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भले ही वे तमिलनाडु के किसी भी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते थे, लेकिन उनका ध्यान अब भाजपा और एनडीए के उम्मीदवारों के लिए अभियान चलाने पर है।
अन्नामलाई बोले- मैं दौड़ में या उम्मीदवारों की लिस्ट में नहीं हूं क्योंकि...
"मैं दौड़ में या सूची में नहीं हूं। इस चुनाव में मेरी भूमिका पूरे तमिलनाडु में उम्मीदवारों के लिए प्रचार करना है। अभी, पार्टी ने मुझे 7 अप्रैल तक पुडुचेरी और केरल में और फिर 23 अप्रैल तक तमिलनाडु में प्रचार करने की जिम्मेदारी दी है। यह पार्टी द्वारा मुझे दी गई जिम्मेदारी है। मैं उस जिम्मेदारी को पूरा करूंगा," पूर्व राज्य प्रमुख ने कन्नूर से हवाई अड्डे पर पहुंचने पर पत्रकारों को बताया।

भाजपा के एक सूत्र के अनुसार, उन्हें पार्टी की राज्य कोर समिति के वरिष्ठ नेताओं की "बंद कमरे की बैठक" में पूर्व अध्यक्ष के तौर पर शामिल होने के लिए कहा गया है। प्रधानमंत्री के साथ यह बैठक आगामी चुनावों पर चर्चा के लिए है। राज्य कोर समिति में लगभग दस वरिष्ठ नेता शामिल हैं।
क्या भाजपा ने टिकट नहीं दिया?
3 अप्रैल को जारी भाजपा उम्मीदवारों की सूची में नाम ना होने के सवाल पर अन्नामलाई ने कहा, 'ऐसा नहीं है कि मुझे टिकट से वंचित किया गया। सच्चाई यह है कि मैंने चुनाव न लड़ने का फैसला किया। चूंकि यह मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है, इसलिए मैं यहां स्पष्टीकरण दे रहा हूं।"
भाजपा के स्टार प्रचारकों में क्या शामिल है नाम?
गौरतलब है भाजपा ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की एक लिस्ट जारी की गई है। यह लिस्ट अन्नाद्रमुक (AIADMK) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही भाजपा के उम्मीदवारों और सहयोगी दलों के लिए प्रचार करने हेतु तैयार की गई है। इसमें प्रधानमंत्री सहित 10 केंद्रीय मंत्री, 6 राज्यों के मुख्यमंत्री और 21 राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं।
अन्नामलालाई स्टार प्रचारक बनाए जाने पर क्या बोले?
अन्नामलालाई नेभाजपा नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया कि उन्होंने उनके निर्णय का सम्मान किया और उन्हें एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने का अवसर दिया। मोदी के साथ बैठक पर, उन्होंने कहा, "यह चुनाव के दौरान एक सामान्य चर्चा होगी। मैं इसे प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करने के अवसर के रूप में देखता हूं।" उन्होंने दोहराया कि वे पार्टी की जीत के लिए पूरी निष्ठा से प्रचार करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications