Tamil Nadu Election 2026: एनडीए ने किया सीट शेयरिंग का ऐलान, जानें कितने सीटों पर लड़ेगी बीजेपी?

Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने राज्य में सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया है। गठबंधन के तहत भारतीय जनता पार्टी 27 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि पट्टाली मक्कल कच्छी (Pattali Makkal Katchi) को 18 सीटें और एएमएमके (Amma Makkal Munnetra Kazhagam) को 11 सीटें दी गई हैं।

तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सीटें हैं, जहां सरकार बनाने के लिए 118 सीटों का बहुमत जरूरी होता है। ऐसे में NDA का यह सीट बंटवारा चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। हालांकि, राज्य की राजनीति में मुख्य मुकाबला पारंपरिक रूप से डीएमके-कांग्रेस और NDA गठबंधन के बीच माना जाता है। इस बार सुपरस्टार विजय की पार्टी टीवीके भी मैदान में है। इसलिए मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है।

Tamil Nadu Election 2026

पीयूष गोयल ने किया NDA की जीत का दावा

केंद्रीय मंत्री और तमिलनाडु चुनाव के प्रभारी पीयूष गोयल ने कहा, 'हम सभी एक परिवार हैं और हम चुनाव जीतने के लिए लड़ेंगे। हम 27 सीटों से पूरी तरह संतुष्ट हैं। राज्य के लोग मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और उपमुख्यमंत्री उधयनिधि स्टालिन से नाराज़ हैं। उन्होंने राज्य की संस्कृति को आहत किया है। NDA राज्य में सरकार बनाएगा।'

Tamil Nadu Election 2026: राज्य में दो प्रमुख गठबंधन आमने सामने

- DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, वाम दल और अन्य क्षेत्रीय पार्टियां शामिल हैं। पिछली बार के चुनाव में DMK गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सत्ता हासिल की थी।

- मौजूदा समय में राज्य के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन हैं, जो DMK के प्रमुख भी हैं। लोकसभा चुनाव में भी डीएमके और कांग्रेस का प्रदर्शन शानदार था।

Tamil Nadu Election: चुनाव में क्षेत्रीय मुद्दे हावी

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। एक तरफ NDA अपने संगठन को मजबूत करने और सीटों पर बेहतर प्रदर्शन की कोशिश कर रहा है, वहीं DMK गठबंधन अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगा। इस चुनाव में विकास, रोजगार, क्षेत्रीय पहचान और केंद्र-राज्य संबंध जैसे मुद्दे अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही, गठबंधन की रणनीति और उम्मीदवारों का चयन भी परिणाम को प्रभावित करेगा।

NDA Seat Sharing: सीट शेयरिंग के बाद चुनाव प्रचार होगा तेज

NDA के सीट शेयरिंग के ऐलान के साथ ही तमिलनाडु में चुनावी मुकाबला और तेज हो गया है। आने वाले दिनों में सियासी समीकरण और भी स्पष्ट होने की संभावना है। बीजेपी और एआईएडीएमके समेत कई दलों ने धुआंधार चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। सीएम स्टालिन खुद चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। आने वाले दिनों में पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेता चुनाव प्रचार करते नजर आ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+