बच्ची पर भारी पड़ा पिता की मार से मां को बचाना, बाप ने पीट पीटकर ली जान

नई दिल्ली। तमिलनाडु के तिरुनेलवेली गांव में एक शराबी पिता ने अपनी ही 7 साल की बच्ची को पीट पीटकर मार डाला। बच्ची का दोष सिर्फ इतना था कि वह अपने पिता को अपनी मां के साथ मारपीट करने से रोक रही थी। पुलिस ने मामले में आरोपी पिता 37 साल के एस कैलाश को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इस अपराध को छुपाने की आरोपी उसकी पत्नी नीलावति को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पड़ोसियों को शक हुआ तो हुआ खुलासा

पड़ोसियों को शक हुआ तो हुआ खुलासा

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि बच्ची सुगिर्था कक्षा 2 में पढ़ती थी। सोमवार को वह घर के बाहर खेल रही थी जब उसके पिता ने उसे वापस बुलाया लेकिन वह नहीं आई और खेलती रही। इसके बाद देर रात कैलाश नशे की हालत में घर आया तो बच्ची के बर्ताव के लिए पत्नी से झगड़ा करने लगा। इस बीच बच्ची अपनी मां को बचाने आई तो बात बहुत अधिक बढ़ गई।

बच्ची को उठाकर बुरी तरह जमीन पर पटका

बच्ची को उठाकर बुरी तरह जमीन पर पटका

बच्ची जब मार खाती अपनी मां को बचाने के लिए आगे आई तो उसके पिता कैलाश को बहुत अधिक गुस्सा आ गया और उसने बच्ची के साथ बुरी तरह से मारपीट शुरू कर दी। उसने बच्ची को उठाकर बुरी तरह जमीन पर पटका तो बच्ची को गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गई। पति पत्नी भागकर बच्ची को अस्पताल ले गए तो वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद वे घबराकर बच्ची के शव को तुरंत घर ले आए और हत्या की बात को छुपाने का प्रयास करने लगे। वे लड़की के छत से गिरकर मरने का दावा करने लगे।

चुपचाप करने जा रहे थे बच्ची का अंतिम संस्कार

चुपचाप करने जा रहे थे बच्ची का अंतिम संस्कार

पति पत्नी मंगलवार को चुपचाप बच्ची का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। पुलिस को मामले की खबर लगी तो पड़ोसियों और परिवार से पूछताछ की गई। पुलिस को देर रात घर में हुए झगड़े के बारे में मालूम हुआ तो दंपति ने सबकुछ कबूल लिया।

मां-बाप ने घोंटा 16 माह की बच्ची का गला

मां-बाप ने घोंटा 16 माह की बच्ची का गला

बच्चों के खिलाफ हिंसा के मामले आम हो गए हैं। मंगलवार को ही राजस्थान के राजकोट में एक माता-पिता ने ही 16 महीने की बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद दोनों ने अपने हाथों की नसें काट लीं। जहर खा लिया, लेकिन उससे सुबह तक नहीं मर पाए तो खुद को आग लगा ली। पता चलने पर दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पड़ताल में जुटी पुलिस के मुताबिक, दंपति पर 30 लाख के लोन का कर्ज था। वे उसे चुकाने में सक्षम नहीं थे और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।​ इसलिए उन्होंने बेटी को माकर खुद आत्महत्या करने का निर्णय किया। मासूम बेटी की हत्या करने वाले मां-बाप की पहचान हंसराजनगर के निवासी 29 वर्षीय महेशभाई रावसाणी और 25 वर्षीय पत्नी भाविकाबेन के रूप में हुई। अभी दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। महेश फुटवीयर का व्यापार करता है। मकान के लिए 30 लाख रुपयों की लोन ली थी। पर आर्थिक तंगी के कारण कुछ महीनों से ईएमआई नहीं चुका पाने के कारण दोनों चिंतित थे।

यह भी पढ़ें- कैदी की हत्या के मामले में 11 पूर्व पुलिसकर्मियों समेत 13 लोगों को उम्रकैद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+