लोकसभा चुनाव: भाजपा का अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन, पांच सीटों पर लड़ेगी चुनाव
Recommended Video

चेन्नई। भारतीय जनता पार्टी और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कझगम (अन्नाद्रमुक) आगामी लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे। मंगलवार को दोनों दलों के नेताओं ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए गठबंधन का ऐलान किया है। भाजपा को पांच लोकसभा सीटें दी गई हैं। अन्नाद्रमुक लीडर, तमिलनाडु के सीएम ई पीनरसेलमवम और डिप्टी सीएम ओ. पनीरसेल्वम ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता पीयूष गोयल के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। तमिलनाडु में लोकसभा की 39 जबकि पुडुचेरी में एक लोकसभा सीट है।

उपचुनाव में एआईएडीएमके को समर्थन: गोयल
गठबंधन के ऐलान के बाद भाजपा नेता पीयूष गोयल ने कहा है कि तमिलनाडु में 21 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा का समर्थन एआईएडीएमके के उम्मीदवारों को रहेगा। उन्होंने कहा कि वो राज्य में ओ पनीरसेल्वम और ई. पनीरसेल्वम के नेतृत्व में जबकि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार चलाएंगे। उन्होंने आगामी चुनाव में जीत की भी बात कही।

डीएमके भी कर रहा कुनबा मजबूत
मिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने 2014 में तमिलनाडु की 39 लोकसभा में से 37 सीटें जीती थीं। हालांकि इस बार मुख्य विपक्षी दल द्रमुक के कई दलों को साथ जोड़ लेने के बाद एआईएडीएमके ने भी भाजपा और कुछ अन्य क्षेत्रीय दलों को साथ लिया है। वहीं पिछले चुनाव में द्रमुक और कांग्रेस को भले ही एक लोकसभा की एक भी सीट नहीं मिली हो लेकिन इस बार द्रमुक के नेतृत्व में आठ दल एकजुट होकर चुनाव लड़ सकते हैं। द्रमुक के साथ कांग्रेस के अलावा तीन वामपंथी दल, मुस्लिम लीग, एमडीएमके और वीसीके साथ आ सकते हैं।

भाजपा-शिवेसना में भी गठबंधन
मंगलवार को तमिलनाडु में गठबंधन के ऐलान से एक दिन पहले सोमवार को महाराष्ट्र में भी भाजपा नाराज चल रहे शिवसेना को मनाने में कामयाब रही है। महाराष्ट्र में भी भाजपा और शिवसेना ने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ लड़ने का ऐलान किया है। महाराष्ट्र की 48 सीटों में से भाजपा 25 और शिवसेना 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को भी दोनों पार्टियों ने साथ में लड़ने का फैसला किया है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications