तमिल एक्टर मनो की सड़क हादसे में मौत, पत्नी गंभीर
नई दिल्ली। दक्षिण भारत की फिल्मों के एक्टर मनो की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। सोमवार को चेन्नई में एक्टर और मिमिक्री आर्टिस्ट मनो की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। जिसमें मनो की मौत हो गई। कार में एक्टर की पत्नी भी उनके साथ मौजूद थीं, जो हादसे में बुरी तरह घायल हैं। उनका चेन्नई के रामचंद्रन अस्पताल में इलाज हो रहा है। जहां वो आईसीयू में हैं और लगातार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
37 साल के मनो दिवाली के मौके पर पत्नी के साथ कार से निकले थे, तेज रफ्तार ने बैलेंस को दिया और हादसे का शिकार हो गई। जिसमें दोनों ही बुरी तरह से घायल हो गए। मनो ने कुछ देर के बाद दम तोड़ दिया। मनो की एक सात साल की बेटी है।
मनो ने फिल्म पुझल में मुरली और इमाचंद्रन के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। ये फिल्म 2010 में आई थी। फिल्मों के अलावा टीवी पर एक मशहूर एंकर, डांसर और मिमिक्री आर्टिस्ट भी थे। टीवी से ही मनो ने करियर शुरू किया था और फिर भारत से बाहर भी उन्होंने पहचान बनाई। मनो की मौत पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने दुख का इजहार किया है।
हिमाचल प्रदेश: जीप के खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत, एक घायल