एक खास वजह के लिए एक्ट्रेस तमन्ना ने दोगुने रेट में खरीदा घर, जानिए वो वजह और घर की कीमत
नई दिल्ली। तमिल, तेलगू और हिंदी फिल्मों की एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया तो फिल्म जगत में 15 साल पूरे हो चुके हैं। वह अपनी शानदार डांसिंग स्किल के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में तमन्ना मुंबई में काफी महंगा अपार्टमेंट खरीदने के चलते चर्चा में आ गई हैं। कमाल की बात ये है कि तमन्ना ने ये अपार्टमेंट प्रति स्क्वायर फीट दोगुने दाम देकर खरीदा है। अपार्टमेंट के लिए तमन्ना ने 16.60 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

दोगुने दाम पर खरीदा सी-व्यू अपार्टमेंट
खबर है कि तमन्ना ने सी-व्यू अपार्टमेंट खरीदने के चक्कर में लगभग दोगुना दाम चुकता किया। उन्होंने Rs 80,778 दिया है जो कि असली दाम का लगभग दोगुना है। उस जगह से महज 500 मीटर दूर बनी बिल्डिंग में प्रति स्क्वायर फीट की कीमत 35,000 से 40,000 रुपये है। तमन्ना का अपार्टमेंट के लिए इस तरह पैसे बहा देना चर्चा का विषय बन गया है। 2055 स्क्वायर फीट का ये अपार्टमेंट वर्सोवा में है और तमन्ना ने रजिस्ट्रेशन के लिए स्टैम्प ड्यूटी के रूप में 99.60 लाख रुपये चुकाए हैं।

इंटीरियर में कर सकती हैं इतना खर्चा
तमन्ना का परिवार इस समय मुंबई के लोखंडवाला में रहता है। ऐसे में उम्मीद है कि वे जल्द ही परिवार के साथ इस नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हो जाएंगी। खबर है कि तमन्ना घर की इंटीरियर डिजाइनिंग के लिए 2 करोड़ रुपये और खर्च कर सकती हैं। दस्तावेजों में तमन्ना को फ्लैट बेजने वाले बिल्डर समीर भोजवानी हैं। वहीं खरीदारों में तमन्ना के साथ उनकी मां रजनी भाटिया का नाम दर्ज है।

14वें फ्लोर पर तमन्ना ने लिया अपार्टमेंट
तमन्ना ने ये फ्लैट 22 मंजिला बेव्यू नाम की इमारत में 14वें फ्लोर पर लिया है। बता दें कि तमन्ना को आखिरी बार फिल्म खामोशी में देखा गया था जो कि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास अच्छी साबित नहीं हुई। इसके अलावा बॉलीवुड से पहले वे तमिल और तेलगू में कई फिल्में कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- तमन्ना भाटिया ने #MeToo में घिरे साजिद खान के साथ काम करने का अनुभव बताया, कही बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications