कनाडा में स्थापित होगी हनुमान जी की सबसे ऊंची प्रतिमा, इस कारीगर ने की तैयार
Tallest 55 feet Hanuman statue: बखालिस्तानी गढ़ ब्रैम्पटन में सबसे ऊंची 55 फुट की हनुमानजी की मूर्ति स्थापित की गई है, जिसका अनावरण अगले साल किया जाएगा। मूर्ति का औपचारिक अनावरण कनाडा के ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में 23 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर किया जाएगा।
हिंदू देवी देवताओं की शानदार मूर्तियां बनाने वाले कुमावत ने अब तक 80 देशों में 200 से भी ज्यादा मूर्तियां बनवाई हैं। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, उन्होंने बताया कि अंतिम रूप से अगले अप्रैल में मूर्ति का अनावरण किया जाना है।

इससे पहले, कुमावत ने कनाडा की पूर्व सबसे ऊंची हनुमान प्रतिमा का निर्माण किया था, जो वॉयस ऑफ वेदाज मंदिर में 50 फीट ऊंची थी। इसे एक व्यवसायी ने फंड किया था। उन्होंने दिल्ली में नए संसद भवन में सेंट्रल विस्टा परियोजना के हिस्से के रूप में 75 फुट का समुद्र मंथन भित्ति चित्र भी तैयार किया है। यह भित्तिचित्र हिंदू धर्म के विष्णु पुराण के महत्वपूर्ण प्रसंग को दर्शाता है जो समुद्र मंथन का प्रतीक है।
बताते चलें कि हनुमान जी की इस मूर्ति को राजस्थान के प्रख्यात मूर्तिकार नरेश कुमावत तैयार कर रहे हैं। ये किसी हिंदू देवता की कनाडा में सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। इस प्रतिमा को तैयार करने के लिए मंदिर प्रबंधन अपना खर्चा कर रहा है। नरेश कुमावत के पास मूर्तियां बनाने में महारत हासलि है। उन्होंने इंग्लैंड, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पोलैंड, मॉरीशस, सेशेल्स, दुबई, ओमान और रूस सहित कई देशों में मूर्तियां तैयार की हैं।












Click it and Unblock the Notifications