अनुष्का से पहले कैटरीना के फैन थे विराट कोहली, सामने आया पुराना Video, जब कहा था कि...
नई दिल्ली। आरसीबी टीम ने आईपीएल 2021 में जीत के साथ आगाज किया है। कप्तान विराट कोहली पहले ही मैच में हमेशा की तरह काफी फिट और डैशिंग नजर आए। दौलत-शौहरत और रोमांच के खेल आईपीएल को लेकर सोशल प्लेटफार्म पर काफी बातें हो रही हैं तो वहीं इसी बीच विराट कोहली का एक पुराना वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है, जिस पर उनके फैंस काफी मजे ले रहे हैं।

अनुष्का से पहले कैटरीना पर फिदा थे विराट कोहली
दरअसल वायरल वीडियो में एंकर वाणी जब कोहली से पूछती है कि अब तक ऑफ द फील्ड आपकी सबसे बड़ी उपलब्धि क्या रही है, तो इस पर कोहली बोलते हैं कि कैटरीना कैफ का मुझसे दो मिनट बात करना मेरे लिए अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि रही है। यह मेरी लाइफ का सबसे बड़ा अचीवमेंट है और ऐसा कहते हुए कोहली मुस्कुराने लगते हैं।
यहां देखें विराट कोहली का वायरल वीडियो

मैं झूठ क्यों बोलूंगा यार: कोहली
जिस पर वाणी कहती हैं, ओह-रियली!। इस पर विराट कहते हैं- मैं झूठ क्यों बोलूंगा यार। कोहली का ये वीडियो उनके फैन क्लब ने शेयर किया है, जिस पर लोग काफी कमेंट कर रहे हैं।

करिश्मा कपूर को भी पसंद करते थे विराट
मालूम हो यह वीडियो तब का है, जब विराट और अनुष्का के इश्क के चर्चे क्रिकेट और फिल्मी गलियारों में नहीं हुआ करते थे। इससे पहले भी कोहली का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमे कोहली ने अपनी फेवरेट अभिनेत्री अनुष्का को नहीं बल्कि करिश्मा कपूर को बताया था। कोहली ने कहा था कि करिश्मा उन्हें काफी क्यूट लगती थी।

विराट-अनुष्का कहलाते हैं लविंग कपल
मालूम हो कि कोहली और अनुष्का शर्मा ने लंबी डेटिंग के बाद साल 2017 में शादी की थी और आज दोनों बेटी वामिका के मम्मी-पापा भी बन चुके हैं। अनुष्का से पहले टीम इंडिया के डैशिंग कैप्टन कोहली का नाम बहुत सारी फिल्मी अभिनेत्रियों और मॉडल्स के साथ जुड़ा लेकिन कोहली ने कभी भी किसी को कोई तवज्जो नहीं दी। उन्होंने सिर्फ अनुष्का को ग्रीन सिग्नल दिया और आज दोनों लविंग कपल्स के रूप में जाने जाते हैं। मालूम हो कि अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ ने यशराज की सुपरहिट फिल्म ' जब तक है जान' में वैसे साथ काम भी किया है। फिल्म में हीरो शाहरुख खान थे।
रनों और दौलत के मामले में भी 'विराट' हैं कोहली
विराट कोहली केवल नाम से ही विराट नहीं है बल्कि वो रनों के मामले में भी विराट हैं। साल 2008 में इंडिया की ओर से पहला इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले कोहली इस आईपीएल सीजन के सबसे मंहगे कप्तान हैं, उनकी सैलरी 17 करोड़ रुपए है।












Click it and Unblock the Notifications