UP News: ताल रिंग रोड पर कहीं भी न रहे संकरापन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गोरखपुर की ताल रिंग रोड पर भीड़भाड़ रोकने और जल निकासी कुशलता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। रामगढ़ ताल के पास 4.20 किमी की परियोजना, जिसकी लागत 28.60 करोड़ रुपये है, गोरखपुर विकास प्राधिकरण के तहत मई 2026 तक पूरा होने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है, जिसमें एक नया घाट और एलिवेटेड नाली का काम शामिल है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ताल रिंग रोड के किसी भी हिस्से में संकरापन या कंजेशन नहीं दिखना चाहिए। जहां भी अवरोध या दिक्कत हो, उसे समय रहते दूर किया जाए। साथ ही सड़क पर जलभराव न हो, इसके लिए प्रभावी ड्रेनेज व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्यमंत्री शनिवार शाम मोहद्दीपुर से सहारा इस्टेट तक रामगढ़ताल के किनारे 28.60 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 4.20 किलोमीटर लंबे ताल रिंग रोड का निरीक्षण करने पहुंचे। इस परियोजना का निर्माण गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा कराया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने ले-आउट, ड्रॉइंग मैप और वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने शुरुआती हिस्से में कंजेशन दूर करने के विशेष निर्देश दिए। सड़क किनारे बने नाले को ढकने और ड्रेनेज सिस्टम को सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि ताल रिंग रोड का निर्माण कार्य मई 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। रिंग रोड से जुड़े सहारा इस्टेट क्षेत्र के पास एक नई जेटी भी बनाई जाएगी। इसके अलावा 13.33 करोड़ रुपये की लागत से रिटेनिंग वॉल, ड्रेन, एयर वाल्व चैंबर और मेनहोल की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य भी प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए, ताकि शहरवासियों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके।












Click it and Unblock the Notifications