नई दिल्ली, 6 मई: बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा हमेशा आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते रहते हैं। हाल ही में AAP के एक नेता ने उनके ऊपर भड़काऊ बयान देने, अफवाह फैलाने और धार्मिक व सांप्रदायिक तनाव पैदा करने का आरोप लगाया था। साथ ही पंजाब पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज करवाई। इसी शिकायत के आधार पर शुक्रवार को पंजाब पुलिस ने बग्गा को उनके दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी के बाद से दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस आमने-सामने आ गई है। पढ़िए इस मामले से जुड़ा हर अपडेट लाइव-
Newest FirstOldest First
12:59 AM, 7 May
गुरुग्राम में मजिस्ट्रेट के घर तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की पेशी हुई, जिसके बाद उनको घर भेज दिया गया है। बग्गा की मेडिकल रिपोर्ट में पीठ में चोट का जिक्र आया है।
11:49 PM, 6 May
Delhi Police issued a search warrant from Dwarka Court & took back Tajinder Pal Singh Bagga. He wasn't presented to Court on time &we're awaiting Duty Magistrate to present him now. Lawyers representing Punjab &Delhi Police, Tajinder Bagga are present: Adv PB Gupta, Punjab Police pic.twitter.com/IJt10LUe5J
पंजाब पुलिस के वकील पीबी गुप्ता ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने द्वारका कोर्ट से सर्च वारंट जारी किया और तजिंदर पाल सिंह बग्गा को वापस ले लिया। उनको समय पर अदालत में पेश नहीं किया गया था और हम उनको पेश करने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की इंताजार कर रहे हैं। पंजाब और दिल्ली पुलिस का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील, तजिंदर बग्गा मौजूद हैं।
11:47 PM, 6 May
तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पेश करने के बाद तलाशी वारंट पर अमल किया जाएगा और आगे की कार्यवाही की जाएगी... उन्हें 2-3 बार जांच में शामिल होने का नोटिस दिया गया था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, इसलिए पुलिस ने उन्हें जबरदस्ती गिरफ्तार कर लिया: पंकज भास्कर गुप्ता, अधिवक्ता, पंजाब पुलिस
11:15 PM, 6 May
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि जानकारी मिली थी कि तजिंदर बग्गा नाम के एक व्यक्ति का अपहरण करके पंजाब की तरफ ले जाया जा रहा है, उसको रोका जाए। हमने गाड़ी को रोका और दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया। आम आदमी पार्टी के लिए पंजाब एक टॉर्चर हाऊस बन गया है क्योंकि अगर कोई केस है तो दिल्ली में भी पुलिस व्यवस्था है। दिल्ली में भी तो केस दर्ज किया जा सकता है। सारे केस पंजाब में क्यों दर्ज करवाए जा रहे हैं?
9:22 PM, 6 May
BJP leader Tajinder Pal Singh Bagga being brought to Deen Dayal Upadhyay Hospital in Delhi for a medical check-up.
भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को चिकित्सकीय जांच के लिए दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। बग्गा को पंजाब पुलिस ने आज पहले दिल्ली से गिरफ्तार किया था।
7:18 PM, 6 May
When they came (Police), a ruckus was created. I had no idea what was happening & might not even be able to identify anyone's face. But they came, caught Tajinder & started dragging him. Imagine a father's condition: Preetpal Singh Bagga, father of BJP leader Tajinder Pal S Bagga pic.twitter.com/jao8FTtdnU
तजिंदर पाल एस बग्गा के पिता प्रीतपाल सिंह ने कहा कि स्थानीय पुलिस उनके साथ नहीं आई। मुझे सूचना मिली कि वह सोनीपत पार कर दिल्ली आ रहा है। वे (पंजाब पुलिस) पहले आए होंगे और कह सकते हैं कि उन्होंने नोटिस दिया है, हो सकता है, मुझे नहीं पता। मुझे बस इतना पता है कि वे आज गुंडों की तरह आए और उन्होंने कोई वारंट नहीं दिया।
7:17 PM, 6 May
प्रीतपाल सिंह ने कहा कि बग्गा चिल्लाता रहा कि कम से कम उसे पगड़ी बांधने तो दो लेकिन उन्होंने उसे मौका नहीं दिया। करीब 15 लोग बिना वारंट के आए। जब हमारे लोगों ने जनकपुरी पुलिस थाने से संपर्क किया, तो उन्होंने कहा कि उनके पास कोई जानकारी नहीं है और देखेंगे कि वे क्या कार्रवाई कर सकते हैं।
7:17 PM, 6 May
तजिंदर पाल एस बग्गा के पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा ने कहा कि वे (पुलिस) आए तो हंगामा किया। मुझे नहीं पता था कि क्या हो रहा है और शायद किसी का चेहरा भी नहीं पहचान पा रहा हूं। लेकिन वे आए, तजिंदर को पकड़ लिया और घसीटने लगे। एक पिता की हालत की कल्पना कीजिए।
7:14 PM, 6 May
Procedure wasn't followed. 2nd,it's a political issue as during polls Bagga had delivered speeches. Speeches normally include political content & blame against each other. If something happens, EC takes cognisance & then Police looks into it: Haryana CM on Tajinder Bagga's arrest pic.twitter.com/gtlN05xWFw
तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी पर हरियाणा CM ने कहा कि पंजाब पुलिस को दिल्ली पुलिस को बताना चाहिए था। सुबह 5 बजे बग्गा को उठाया गया जिसके बाद उनके पिता ने FIR दर्ज कराया। उन्होंने हरियाणा पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने पिपिली के पास उस गाड़ी को रोका और दिल्ली पुलिस को सूचना दी।
7:14 PM, 6 May
उन्हें कानूनी प्रक्रिया का पालन करना चाहिए था और ये राजनीतिक मुद्दा है और चुनाव के दिनों तजिंदर बग्गा ने कुछ भाषण दिया होगा, उस समय एक दूसरे पर आरोप लगाए जाते हैं और उस समय कोई घटना होती है तो चुनाव आयोग का उसका संज्ञान लेती है: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
7:14 PM, 6 May
भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी पर केएस संधू, डीएसपी(डी) दिल्ली ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया फॉलो किया गया था।
5:41 PM, 6 May
FIR was lodged by Tajinder Pal Singh Bagga's father at Janakpuri PS that some people coercively picked his son. Delhi Police got search warrant from Dwarka Court & came to know that Haryana police apprehended them near Pipili:ASG Satya Pal Jain representing Delhi Police pic.twitter.com/WhzIiYRxLT
तजिंदर पाल सिंह बग्गा के पिता द्वारा जनकपुरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी कि कुछ लोगों ने उनके बेटे को जबरदस्ती उठा लिया। दिल्ली पुलिस को द्वारका कोर्ट से तलाशी वारंट मिला और पता चला कि हरियाणा पुलिस ने उन्हें पिपिली के पास पकड़ा: दिल्ली पुलिस का प्रतिनिधित्व करने वाले एएसजी सत्य पाल जैन
5:40 PM, 6 May
दिल्ली पुलिस बग्गा को लेकर वापस चली गई, आगे की कार्रवाई की जाएगी। हमने पंजाब पुलिस से किसी को गिरफ्तार या हिरासत में नहीं लिया है। उन्होंने उसे गिरफ्तार करने से पहले दिल्ली पुलिस को सूचित नहीं किया और खुद उसे हिरासत में ले लिया। कल सुबह 10 बजे होगी मामले की सुनवाई: एएसजी सत्यपाल जैन
5:38 PM, 6 May
तजिंदर बग्गा के वकील चेतन मित्तल ने कहा कि हमें पहले ही शक था क्योंकि ये दो-दो दिन छोड़कर नोटिस दे रहे थे। हमारे रिप्लाई पर भी कोई संज्ञान नहीं लिया। इनका इरादा यही था कि कैसे भी करके इसको गिरफ्तार करना है। तजिंदर के पिता ने अपहरण का केस दर्ज कराया, क्योंकि पुलिसवाले सादे कपड़े में थे।
5:36 PM, 6 May
दिल्ली: भाजपा के तजिंदर बग्गा के पिता प्रीत पाल सिंह बग्गा की शिकायत पर जनकपुरी थाने में धारा 452, 365, 342, 392, 295 34 के तहत FIR दर्ज की गई, जिसमें उनके बेटे की गिरफ्तारी से पहले की घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई थी।
5:35 PM, 6 May
FIR में कहा गया है कि पुरुषों का एक समूह हथियार लेकर उनके घर में घुस आए और उन्होंने तजिंदर को पूछा और जब प्रीत पाल ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उन्होंने बग्गा और उसके परिवार की पिटाई कर दी।
5:35 PM, 6 May
FIR में यह भी कहा गया है कि तजिंदर बग्गा ने उनसे से आग्रह किया कि वे उसे ले जाने से पहले पगड़ी पहनने दें, लेकिन उन्होंने उसे खींच लिया। प्रीत पाल का कहना है कि उसे शक है कि उसके बेटे को मार दिया जा सकता है और इसलिए उन्होंने अनुरोध किया कि उसकी जान बचाई जाए।
दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
5:09 PM, 6 May
#WATCH Delhi: | BJP workers protest outside Aam Aadmi Party office in view of Tajinder Pal Singh Bagga's arrest by Punjab Police from Delhi, earlier in the day. pic.twitter.com/k6FHd5QFuL
दिल्ली: पंजाब पुलिस द्वारा तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया।
5:08 PM, 6 May
पंजाब पुलिस के ADGP शरद चौहान कुरुक्षेत्र के थानेसर पुलिस थाने पहुंचे। इसी जगह पर पंजाब पुलिस की टीम को रोका गया है।
4:09 PM, 6 May
दिल्ली की एक अदालत ने भाजपा नेता तेजिंदर पाल बग्गा का पता लगाने के लिए एसएचओ जनकपुरी को तलाशी वारंट जारी किया। एसएचओ ने कोर्ट को बताया कि बग्गा की लोकेशन हरियाणा के कुरुक्षेत्र के थानेसर में मिली है।
3:22 PM, 6 May
पंजाब पुलिस के सूत्रों ने कहा कि दिल्ली पुलिस का अपहरण वाला दावा गलत है।
3:00 PM, 6 May
#WATCH | Team of Delhi Police leaves with BJP leader Tajinder Pal Singh Bagga from Thanesar Sadar Police station in Haryana's Kurukshetra
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के थानेसर पुलिस स्टेशन पहुंची दिल्ली पुलिस की एक टीम।
2:17 PM, 6 May
SSP एसएएस नागर (पंजाब) ने एसएसपी कुरुक्षेत्र को एक पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस ने उनकी टीम को रोका है, ये अवैध हिरासत है और ये न्याय प्रणाली में हस्तक्षेप के समान है। ऐसे में उन्हें रिहा किया जाए।
1:55 PM, 6 May
दिल्ली पुलिस की टीम का इंतजार कर रही हरियाणा पुलिस।
1:55 PM, 6 May
तेजिंदर बग्गा को अब कुरुक्षेत्र पिपली सदर थाने ले जाया गया है।
1:53 PM, 6 May
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि वो बग्गा को पंजाब पुलिस को नहीं बल्कि दिल्ली पुलिस को सौंपेंगे।
1:26 PM, 6 May
Haryana | Punjab Police with BJP leader Tajinder Pal Singh Bagga at Khanpur, Kurukshetra; Haryana Police present at the spot
वहीं बग्गा की गिरफ्तारी पर आप विधायक नरेश बाल्यान ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि लुच्चे लफंगो की पार्टी भाजपा के नेता बग्गा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिया था जीने नहीं देंगे की धमकी।
READ MORE
12:33 PM, 6 May
पंजाब पुलिस के मुताबिक बग्गा के खिलाफ 153-ए (धर्म, जाति, स्थान आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 505 (बयान, अफवाह या रिपोर्ट प्रकाशित या प्रसारित करना) और 506 (आपराधिक धमकी) जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
12:34 PM, 6 May
बग्गा को पंजाब पुलिस दिल्ली से मोहाली लेकर जा रही थी, लेकिन हरियाणा पुलिस ने उसे कुरुक्षेत्र में रोक लिया।
12:35 PM, 6 May
वहीं दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।
12:36 PM, 6 May
The Punjab Police vehicle that was carrying @TajinderBagga Bhai illegally has been stopped by Haryana Police in Kurukshetra.
बीजेपी नेता केजरीवाल और भगवंत मान पर निशाना साध रहे हैं।
12:43 PM, 6 May
कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा कि तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवान घर से गिरफ्तार करके ले गए। एक सच्चा सरदार है उसे ऐसी हरकतों से ना डराया जा सकता है, ना कमजोर किया जा सकता। एक सच्चे सरदार से इतना डर क्यों ?
12:44 PM, 6 May
दिल्ली में तेजिंदर बग्गा के पिता प्रीतमपाल ने अपने बेटे के अपहरण की बात कही है। बग्गा के पिता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने अपहरण का मामला भी दर्ज कर लिया है। बग्गा के पिता प्रीतमपाल का कहना है कि पंजाब पुलिस ने उनके साथ मारपीट और बदतमीजी की है।
12:44 PM, 6 May
दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता नवीन कुमार जिंदल ने कहा है कि करीब 50 पुलिसकर्मी बग्गा के दिल्ली स्थित घर में सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक घुस गए और उन्हें पकड़ कर ले घए। जिंदल ने कहा कि बग्गा ने अपनी पगड़ी नहीं पहनी थी, जब उन्होंने पगड़ी पहनने के समय मांगा तो वो भी नहीं दिया गया।
1:00 PM, 6 May
पंजाब पुलिस ने कहा कि आरोपी को जांच में सहयोग के लिए पांच नोटिस दिए गए थे। नोटिस का विधिवत पालन किया गया। इसके बावजूद आरोपी जानबूझकर जांच में शामिल नहीं हुए। आज सुबह कानून की उचित प्रक्रिया के बाद उनको गिरफ्तार किया गया।
1:02 PM, 6 May
वहीं बग्गा की गिरफ्तारी पर आप विधायक नरेश बाल्यान ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि लुच्चे लफंगो की पार्टी भाजपा के नेता बग्गा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिया था जीने नहीं देंगे की धमकी।
1:26 PM, 6 May
Haryana | Punjab Police with BJP leader Tajinder Pal Singh Bagga at Khanpur, Kurukshetra; Haryana Police present at the spot
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि वो बग्गा को पंजाब पुलिस को नहीं बल्कि दिल्ली पुलिस को सौंपेंगे।
1:55 PM, 6 May
तेजिंदर बग्गा को अब कुरुक्षेत्र पिपली सदर थाने ले जाया गया है।
1:55 PM, 6 May
दिल्ली पुलिस की टीम का इंतजार कर रही हरियाणा पुलिस।
2:17 PM, 6 May
SSP एसएएस नागर (पंजाब) ने एसएसपी कुरुक्षेत्र को एक पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस ने उनकी टीम को रोका है, ये अवैध हिरासत है और ये न्याय प्रणाली में हस्तक्षेप के समान है। ऐसे में उन्हें रिहा किया जाए।
2:23 PM, 6 May
BJP leader Tajinder Bagga arrest | A Delhi Police team reaches Thanesar Police station in Haryana's Kurukshetra pic.twitter.com/QJ9e0untQZ
पंजाब पुलिस को झटका लगा है, बग्गा को कुरुक्षेत्र से वापल लेकर आ रही दिल्ली पुलिस।