फरार ताहिर हुसैन ने अग्रिम जमानत के लिए लगाई कोर्ट से गुहार, आज सुनवाई
नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा के वक्त मारे गए आईबी ऑफिसर अंकित शर्मा की मौत के आरोपी और आम आदमी पार्टी के निलंबित निगम पार्षद ताहिर हुसैन ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। उनकी याचिका पर बुधवार (4 मार्च) को सुनवाई होगी। ताहिर हुसैन केस के की सुनवाई जज सुधीर कुमार की अदालत में होगी। पार्षद ताहिर हुसैन फिलहाल फरार चल रहा है। दिल्ली पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है।

रंधावा ने पुलिस की तरफ से ताहिर को बचाने की मीडिया रिपोर्ट पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि इसकी हकीकत ये है कि 24 फरवरी को हमें यह सूचना मिली थी कि निगम पार्षद फंसा और चारों तरफ से घिरा हुआ है लेकिन जब पुलिस ने उसकी जाकर जांच की तो पता चला कि वह घर में बैठा था।












Click it and Unblock the Notifications