Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Tahawwur Rana की भारत में कैसे बीतीं दो रातें? NIA कर रही आत्महत्या की निगरानी! हर सवाल के सिर्फ 3 जवाब?

Tahawwur Rana NIA Interrogation: 26/11 मुंबई हमले (Mumbai Attack) के गहरे घावों को एक बार फिर कुरेद रही है तहव्वुर राणा की वापसी। अमेरिका से प्रत्यर्पित होकर भारत लाए गए इस आतंक के आरोपी की पहली दो रातें बेहद सख्त निगरानी, असहयोगी रवैये और सील जैसे माहौल में गुजरीं।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 64 वर्षीय राणा को अपनी 18 दिन की कस्टडी में लेकर एक ऐसी जांच की शुरुआत की है, जो भारत के सबसे बड़े आतंकी हमलों में से एक के राज खोल सकती है। आइए नजर डालते हैं भारत के शिकंजे में कैसे सांस ले रहा राणा?

Tahawwur Rana NIA Interrogation

10 अप्रैल: भारत जंजीरों में लाया गया राणा, सुरक्षा के घेरे में पहला कदम

शाम 6:15 बजे: अमेरिकी गल्फस्ट्रीम G550 विमान दिल्ली के पालम टेक्निकल एयरपोर्ट पर उतरा। विमान से बाहर निकलते ही तहव्वुर राणा को NIA की विशेष टीम ने अपनी हिरासत में ले लिया। बुलेटप्रूफ गाड़ियों के काफिले में उसे सीधे NIA मुख्यालय, लोधी रोड लाया गया।

भारत में पहली रात:

  • मेडिकल जांच: सबसे पहले मेडिकल परीक्षण हुआ।
  • कोर्ट पेशी: उसी रात पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया।
  • कस्टडी: कोर्ट ने 18 दिन की कस्टडी NIA को सौंपी।
  • रात का माहौल: NIA मुख्यालय के आसपास बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, राणा को उच्च सुरक्षा सेल में रखा गया।

11 अप्रैल: पूछताछ का पहला दिन - 'ना', 'याद नहीं', 'पता नहीं'

एनआईए ने राणा से लगभग 3 घंटे तक पूछताछ की। अधिकारियों के पास 21 से अधिक सवालों की सूची थी। लेकिन, राणा का रवैया बेहद असहयोगात्मक रहा। सूत्र बताते हैं, 'हर तीसरा जवाब या तो 'ना', 'याद नहीं', या 'कोई जानकारी नहीं' था।

भारत में दूसरी रात:

  • NIA हेडक्वार्टर में बीती: लोधी रोड पर स्थित एनआईए मुख्यालय में ग्राउंड फ्लोर पर 14x14 फीट की कोठरी में बहुस्तरीय सुरक्षा में रखा गया है। हेडक्वार्टर के भीतर अत्यधिक सुरक्षित सेल में रखा गया है। राणा के आस-पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राणा की 24 घंटे सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी भी की जा रही है। साथ ही सुरक्षाकर्मी भी कड़ा पहरा दे रहे हैं।

अत्यधिक सुरक्षा, आत्महत्या की निगरानी

NIA की टीम को डर है कि राणा खुद को नुकसान न पहुंचा दे, आत्महत्या जैसा कदम न उठा ले। ऐसे में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। उसे सिर्फ सॉफ्ट-टिप पेन की अनुमति है।
एक नजर में समझें...

  • सेल विवरण: ग्राउंड फ्लोर पर 14x14 फीट की कोठरी
  • केवल सॉफ्ट-टिप पेन की अनुमति: ताकि वह खुद को नुकसान न पहुंचा सके
  • 24 घंटे CCTV निगरानी, हर वक्त सशस्त्र सुरक्षाकर्मी तैनात
  • 'सुसाइड वॉच' की स्थिति में रखा गया

12 अप्रैल: दूसरे दिन भी जिद पर कायम राणा

सूत्रों के मुताबिक, दूसरे दिन की पूछताछ भी संतोषजनक नहीं साबित हो रही है। NIA अधिकारियों ने उम्मीद जताई थी कि एक रात की जेल के बाद राणा नरम होगा, लेकिन राणा ने एक बार फिर मौन और टालमटोल की रणनीति अपनाई। NIA अधिकारी कहते हैं कि उसका रवैया अभी भी टकराव वाला है। वह सवालों से बचने की कोशिश कर रहा है।


NIA की आगे की रणनीति: ताज होटल से अहमदाबाद तक राणा जाएगा?

NIA की योजना है कि तहव्वुर राणा को देश के 5 महत्वपूर्ण स्थानों पर ले जाया जाए...
1. ताज होटल, मुंबई
2. आगरा
3. हापुड़
4. कोच्चि
5. अहमदाबाद

यह वे स्थान हैं जहां राणा और उसकी पत्नी ने 26/11 हमलों से पहले यात्रा की थी। माना जा रहा है कि यह यात्राएं किसी पूर्व रेकी या साजिश का हिस्सा हो सकती हैं।

NIA को क्या उम्मीद है?

एनआईए को उम्मीद है कि राणा की पूछताछ से लश्कर-ए-तैयबा के नेटवर्क, ISI की भूमिका और डेविड हेडली के साथ गठजोड़ है। जैसे कई गहरे और संवेदनशील राज़ सामने आ सकते हैं।

दो रातें, कई सवाल और एक चुप राणा

भारत की धरती पर तहव्वुर राणा की मौजूदगी न्याय की राह में एक बड़ा मोड़ है। मगर शुरुआती दो रातों की चुप्पी और सख्ती इस बात की गवाही देती है कि यह पूछताछ आसान नहीं होने वाली। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या आने वाले दिनों में राणा का रवैया बदलता है, या वह अब भी "ना" की चादर में लिपटा रहेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+