Tahawwur Rana News: 26/11 के मास्टरमाइंड तहव्वुर की भारत वापसी आज, दिल्ली-मुंबई की जेलें तैयार, कहां रहेगा?
Tahawwur Rana India Extradition: मुंबई आतंकवादी हमले (26/11 Mumbai Attack) के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैय्यबा के सहयोगी तहव्वुर हुसैन राणा को आज (बुधवार, 9 अप्रैल 2025) भारत प्रत्यर्पित किया जा रहा है। एनआईए (National Investigation Agency) की कड़ी निगरानी में उसे भारत लाया जाएगा और शुरुआती कुछ हफ्तों तक वह NIA की हिरासत में रहेगा।
तहव्वुर राणा को लेकर दिल्ली और मुंबई की दो अलग-अलग जेलों में गोपनीय सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी खुद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और गृह मंत्रालय के अधिकारी कर रहे हैं।

Who is Tahawwur Rana: कौन है तहव्वुर हुसैन राणा?
- पाकिस्तान में जन्म और पले-बढ़े राणा ने पाकिस्तानी सेना के मेडिकल कोर में काम किया था।
- बाद में वह कनाडा जाकर नागरिक बना और फिर शिकागो (अमेरिका) में इमिग्रेशन एजेंसी खोली।
- इसी एजेंसी का इस्तेमाल कर उसने मुंबई हमलों की साजिश में डेविड हेडली की मदद की।
कैसे हुआ था उसका 26/11 से कनेक्शन?
- हेडली ने भारत में हमले की जासूसी के लिए राणा की एजेंसी के नाम से मुंबई में ऑफिस खोला।
- 2007 से 2008 के बीच हेडली ने 5 बार भारत की यात्रा की, जिसमें वीजा और सुविधा देने का काम राणा ने किया।
- हमलों से पहले राणा खुद भी मुंबई आया था, ताकि सारी तैयारियां सही ढंग से हो सकें।
क्या कहते हैं सबूत?
एफबीआई की गिरफ्तारी और अमेरिकी अदालत में पेश दस्तावेजों में राणा की जाहिर भूमिका सामने आई थी। हेडली खुद सरकारी गवाह बन गया और उसने बताया कि कैसे राणा ने उसे लश्कर और ISI के लिए काम करने में मदद की।
भारत ने कैसे पाया राणा को?
2019 में भारत सरकार ने राणा के प्रत्यर्पण की औपचारिक प्रक्रिया शुरू की थी। 2020 में उसकी अस्थायी गिरफ्तारी की मांग भी की गई थी। आखिरकार अमेरिकी अदालत और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मंजूरी के बाद राणा की भारत वापसी तय हुई।
अब आगे क्या होगा?
राणा को एनआईए अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ करेगी। आईएसआई और लश्कर से उसके संबंधों की जांच होगी। अदालत में चार्जशीट और ट्रायल की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
तहव्वुर राणा की भारत वापसी 26/11 पीड़ितों के लिए न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की मजबूती को भी दिखाता है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि NIA की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई से आतंक के पीछे के बाकी चेहरों पर भी से पर्दा उठेगा।












Click it and Unblock the Notifications