'बबीता जी' के वीडियो पर 'टप्पू' ने किया ऐसा कमेंट, लोग बोले- भाई आंटी पटा ली क्या, कहां तक बात पहुंची
मुंबई, 13 जुलाई। टीवी पर लोकप्रिय धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा सबसे ज्यादा पसंदीदा सीरियल्स में से एक है। इस सीरियल के तकरीबन सभी किरदारों को लोग बहुत पसंद करत हैं, फिर चाह वो जेठालाल हों, उनकी पत्नी दयाबेन, बेटा टप्पू, बबीता जी या कोई और। सीरियल में बबीता और जेठालाल के बीच के आपसी रिश्ते को लोग काफी पसंद करते हैं। सीरियल में बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता जितना ग्लैमरस टीवी पर नजर आती हैं असल जिंदगी में भी वह इतनी ही ग्लैमरस हैं।

इंस्टा पर शेयर की रील
मुनमुन दत्ता ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस रील पर जेठालाल के बेटे टप्पू का किरदार निभा रहे राज अनादकत ने भी कमेंट किया है। उन्होंने इस रील पर फायर का कमेंट किया है जिसके बाद लोग अलग-अलग तरह के कमेंट इस पोस्ट पर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने मुनमुन और राज के बीच कमेंट को सही तौर पर नहीं लिया और राज पर सवाल खड़े करने लगे और उनके लिए आपत्तिजनक कमेंट करने लगे.

लोगों ने पूछे अजीब सवाल
राज के फायर इमोजी कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा वाह भाई आंटी पटा ली, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा ना खून खराबा ना शोर शराबा, आंटी पटाने का फायदा है। यही नहीं कुछ यूजर्स ने राज से पूछा क्या आप मुनमुन को डेट कर रहे हैं। शुभम नाम के यूजर ने लिखा, भाई थोड़ा बात आगे भी तो बढ़ाओ, हमे इंतजार कर रहे हैं। एक अन्य ने पूछा क्या आप दोनों रिश्ते को लेकर गंभीर हैं। दूसरे ने लिखा हे राज बेटा मस्ती नहीं, लेकिन पत्नी अच्छी है आपकी।

लोगों ने दी नसीहत
एक तरफ जहां लोग राज पर सवाल कर रहे थे तो दूसरी तरफ ऐसे लोग भी थे जो राज का उनके कमेंट पर बचाव भी कर रहे थे। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि अपनी उम्र देखो, मुनमुन तुम्हारी आंटी की उम्र की है। बता दें कि मुनमुन के इस वीडियो को 3.23 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं, जबकि हजारो लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अक्सर शेयर करते हैं वीडियो-पोस्ट
एक यूजर ने लिखा इन गलत सोच वालों को गंदगी फैलाने दो, ये लोग सिर्फ यही दिखाएंगे कि इनका दिमाग किस ओर जा सकता है। इन लोगों को गंभीरता से लेने की कतई जरूर नहीं है। एक अन्य फैन ने लिखा इस तरह के नकारात्मक लोगों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब राज ने मुनमुन के पोस्ट पर कमेंट किया है। दोनों अक्सर वीडियो और पोस्ट शेयर करते हैं और दोनों ही एक दूसरे के पोस्ट और वीडियो पर प्रतिक्रिया देते रहते हैं।

3200 एपिसोड
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की बात करें तो मुनमुन दत्ता इसमे बबीता जी का किरदार निभाती हैं, जबकि राज जेठालाल के बेटे टप्पू का। मुनमुन कई सालों से इस शो का हिस्सा हैं, जबकि राज हाल ही में शो का हिस्सा बने हैं। दरअसल भव्य गांधी ने शो को छोड़ दिया था जिसके बाद राज इस शो का हिस्सा बने। शो पिछले 13 साल से टीवी पर आ रहा है। इसमे दिलीप जोशी, दिशा वकानी, अमित भट्ट, मंदार चंदवादकर, शैलेश लोढ़ा, सुनयना फोजदार, सोनालिक जोशी सहित कई कलाकार हैं। इस शो ने हाल ही में अपने 3200 एपिसोड पूरे किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications