'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की रोशन भाभी छोड़ने वाली हैं शो? एक्ट्रेस की ओर से आई सफाई
मुंबई, जून 30: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' हर घर में पसंद किया जाने वाला शो है। ये शो कई सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के सभी कलाकारों ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। इस बीच में कई कलाकार शो छोड़कर जा चुके हैं। अब खबर कि शो में रोशन सोढ़ी की भूमिका निभाने वाले जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल के शो छोड़ने की खबरें आ रही हैं। खबरों के मुताबिक वे प्रेग्नेंट है और शो छोड़ने वाली हैं। लेकिन अब उन्होंने इन सारी खबरों को खंडन किया है।

'मेरी तबीयत ठीक नहीं थी'
मीडिया में चल रही खबरों का खंडन करते हुए जेनिफर मिस्त्री ने कहा कि, वे अस्वस्थ चल रही थी, जिसकी चलते वह शो में नहीं दिख रही है। उन्होंने उन लोगों की आलोचना की जो उनके बारे में इस तरह की खबरें फैला रहे थे। उन्होंने कहा कि, मुझे कल रात से बहुत सारे संदेश मिल रहे हैं कि मैंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ दिया है। कुछ तो यह भी पूछ रहे हैं कि क्या मैं गर्भवती हूं। हाल ही में मेरी तबीयत ठीक नहीं थी।

एक्ट्रेस ने दी ये सफाई
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, जेनिफर ने शो के मेकर्स से उन्होंने दमन में हुई शूटिंग से छूट देने की गुजारिश की थी। उनकी एड़ी में काफी दर्द था। जेनिफर ने यह भी बताया कि उन्हें कुछ दिनों से हाई टेंपरेचर था। मैं कोरोना की शिकार नहीं थी लेकिन बुखार के चलते मुझे परेशानी हो रही थी ... मैं टीम के संपर्क में हूं और कोई समस्या नहीं है। मुझे नहीं पता कि लोग इस तरह की झूठी खबरें कहां से लेकर आते हैं।

'रोशन भाभी' के नेकलेस ने उड़ाए होश
इसके अलावा एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल अपनी एक फोटो को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस बार उन्हें कुछ ऐसा पहन लिया कि उन्हें देख लोगों का सिर चकरा गया है। उन्होंने चिड़िया के घोसले जैसा डिजाइन वाला नेकलेस पहना है। जेनिफर का यह नेकलेस सभी का ध्यान खीच रहा है। इसमें एक छोटी सी चिड़िया और 3 अंडे भी दिखाई दे रहे हैं। इस अनोखे नेकलेस के कारण सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications