तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा की 'माधवी भाभी' ने कराया बोल्‍ड फोटोशूट, तस्‍वीरें देख चौक जाएंगे आप

नई दिल्‍ली। टीवी के सबसे फेमस और सक्सेसफुल कॉमेडी शो में से एक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बच्चों, बड़ों और बूढ़ों सबको खूब पसंद आता है। इस सीरियल के कई किरदार सबकी जुबान पर चढ़े रहते हैं लेकिन इस शो में दिखाई जानें वाली कॉलोनी की लेडीज हर घर में मशहूर हैं। दया भाभी से लेकर बबीता जी तक सबको फैंस का खूब प्यार मिला। शो में माधवी भाभी का रोल प्ले कर रहीं एक्ट्रेस सोनालिका जोशी का प्यारा अंदाज तो सबने देखा है लेकिन विलेन का लुक कैसा होगा किसी को नहीं पाता। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ नई फोटोज शेयर की हैं जिसमें वो काफी अलग लुक में दिख रही हैं।

वैंप लुक में फोटोशूट, कैप्‍शन में लिखी ये बातें

वैंप लुक में फोटोशूट, कैप्‍शन में लिखी ये बातें

सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते हुए सोनालिका ने लिखा- 'VAMPISH Looks !!! ये सिंपल माधवी से बहुत अलग है (जिसे मैं 11 सालों से निभा रही हूं) और अब मैं इसका इंतजार कर रही हूं (दोबारा कुछ चुनौतीपूर्ण का) कोई भी कलाकार हमेशा अलग-अलग किरदार निभाने के भूखा होता हैं और होना भी चाहिए। इसलिए मैं भी हूँ।"

काफी बोल्‍ड लुक में दिख रही हैं सोनालिका

काफी बोल्‍ड लुक में दिख रही हैं सोनालिका

फोटोज में सोनालिका ब्लैक कलर के आउटफिट में दिख रही हैं। माथे पर बड़ी लाल बिंदी, ओपन हेयर, रेड लिपस्टिक और हैवी ज्लैवरी में सोनालिका का बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है। फोटोज में सोनालिका एग्रेसिव भी नजर आईं। बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा से माधवी 11 साल से जुड़ी हुई हैं। शो में वो सिंपल किरदार में नजर आती हैं। शो में माधवी साड़ी पहने दिखती हैं। उनकी सादगी लोगों को बहुत पसंद आती है। सीरियल में वो अचार-पापड़ का बिजनेस भी करती हैं।

मराठी फिल्‍मों से शुरू किया करियर

मराठी फिल्‍मों से शुरू किया करियर

उनके इस पोस्ट के बाद फैंस ऐसी अटकलें लगाने लगे कि अभिनेत्री शो छोड़ रही हैं और उनसे अनुरोध करने लगे कि वह ऐसा न करें। हालांकि, अभिनेत्री ने स्पष्ट किया कि ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने टिपण्णी करते हुए लिखा-"आपकी टिप्पणियों और तारीफों के लिए धन्यवाद दोस्तों। ये जानकर ख़ुशी हुई कि आप मुझे अलग किरदार में देखने के लिए उत्साहित हैं लेकिन ये निश्चित रूप से ‘तारक मेहता' के बाद होगा। जहां मेरे किरदार ने मुझे दुनिया भर में पहचान दिलाई। कृतज्ञता के साथ, मैं अपने क्षेत्र और अपने किरदार के लिए बहुत वफादार हूं।" सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में आई मराठी फिल्म Waras Sarech Saras से की थी। इसके बाद साल 2008 में वह तारक मेहता से जुड़ीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+