OTT प्लैटफॉर्म में गालियों के इस्तेमाल पर भड़के जेठालाल, बोले- विवाद के डर से मेरा भी ये डायलॉग हुआ बैन
नई

ओटीटी प्लैफॉर्म पर जाहिर की नाराजगी
दरअसल दिलीप जोशी ने एक इंटरव्यू के दौरान ओटीटी प्लैटफॉर्म पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यहां खराब भाषा को बढ़ावा दिया जाता है और अपशब्दों का अनावश्यक तरीके से इस्तेमाल होता है। जोशी ने कहा कि खराब शब्दों के अनावश्यक इस्तेमाल का समाज पर व्यापक प्रभाव हो सकता है। उन्होंने ये भी बताया कि शो के मेकर्स ने विवाद के डर से उनके एक डायलॉग पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। मशहूर कॉमेडियन सौरभ पंत के यूट्यूब पोडकास्ट में अभिनेता ने इस बात का खुलासा किया है। उनसे इस इंटरव्यू में पूछा गया था कि वो अब शो में 'ए पागल औरत' डायलॉग क्यों नहीं बोलते हैं।

सीन करते करते मुंह से निकला था ये डायलॉग
आपको बता दें तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में जेठालाल की कॉमेडी लोगों को खूब पसंद आती है। शो में उनकी पत्नी बनने वाली दया बेन का डायलॉग 'हे मा, माताजी' भी लोगों को खूब पसंद आता है। शो में जब जेठालाल गुस्से में कहते हैं, 'ए पागल औरत' वो भी लोगों को खूब भाता है। दिलीप कहते हैं, 'ये जो "पागल औरत" वाला था, उसमें मैंने सुधार किया था। सेट पर ही कोई ऐसी स्थिति आई थी, जैसे दया कुछ कह रही थीं, तो सीन करते करते मेरे मुह से निकल गया, 'ए, पागल औरत' मतलब, 'क्या कुछ भी बोल रही है'।'

शो के मेकर्स ने ये डायलॉग बोलने से मना किया
हालांकि इस दौरान उन्होंने ये भी स्पष्ट कर दिया कि उनका इरादा किसी को दुखी करने का नहीं था, बाद में शो के मेकर्स ने भी उन्हें ये डायलॉग बोलने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, 'हालांकि वो किसी को नीचा दिखाने जैसा नहीं था। वो काफी आराम से कहा गया था। लेकिन मुझे लगता है कि कुछ लोगों ने उसे गलत तरीके से ले लिया और उन्हें ये डायलॉग पसंद नहीं आया।'












Click it and Unblock the Notifications