IND vs PAK: 'क्या यही आपका हिंदुत्व', भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर संजय राउत का BJP पर सबसे बड़ा प्रहार
T20 World Cup 2026, India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) के हाई-वोल्टेज मुकाबले से ठीक पहले शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने जय शाह और भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए इस मैच के आयोजन को 'पैसे का खेल' और 'शहीदों का अपमान' करार दिया है।
राउत ने कहा कि, 'यह जय शाह और पाकिस्तान का खेल है। जय शाह अमित शाह जी के बेटे हैं, इसलिए कोई कुछ नहीं बोल रहा। अगर उनकी जगह कोई और होता, तो यही भाजपा आज सड़क पर होती।' उन्होंने आगे कहा कि सरकार 'ऑपरेशन सिंदूर' (आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई) तो रोक सकती है, लेकिन क्रिकेट मैच नहीं। क्योंकि इस मैच से करोड़ों रुपये आएंगे।

राउत ने एनडीटीवी से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि डोनाल्ड ट्रम्प के दबाव में आकर सरकार ने सैन्य कार्रवाई (ऑपरेशन सिंदूर) रोक दी, लेकिन क्रिकेट खेलने के लिए पाकिस्तान के साथ हाथ मिला लिया। उन्होंने भाजपा के कोर एजेंडे पर चोट करते हुए पूछा, क्या मैच से पैसा कमाना ही आपका हिंदुत्व है?
क्रिकेट और आतंकवादी घटनाएं अलग-अलग मुद्दे हैं- बीजेपी MP
दूसरी ओर इंडिया-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर BJP MP योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि, 'क्रिकेटिंग इमोशंस अलग-अलग होते हैं। देश के बॉर्डर और उनसे जुड़ी आतंकवादी घटनाएं अलग-अलग मुद्दे हैं। मेरा मानना है कि अगर आज इंडिया-पाकिस्तान मैच हो रहा है, तो इंडिया को ज़रूर जीतना चाहिए। इंडियन क्रिकेट टीम को मेरी शुभकामनाएं।
कर्नाटक के पूर्व CM और BJP MP बसवराज बोम्मई ने कहा मैच को लेकर कहा कि, 'मैं इंडियन क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ आठ में से सात बार जीत हासिल की है और मुझे यकीन है कि वे आज भी जीतेंगे, वह भी बड़े अंतर से जीतेंगे।












Click it and Unblock the Notifications