गडकरी ने कार कंपनियों को दी चेतावनी, कहा-बनानी होंगी सिर्फ साफ ईंधन से चलने वाली कारें, वरना...
नई दिल्ली। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पेट्रोल-डीजल जैसे ईंधनों से चलने वाले वाहन बनाने वाली कार कंपनियों को कड़ा संदेश दिया है। गडकरी ने इन कार कंपनियों को पारंपरिक ईंधन के बजाए वैकल्पिक ईंधन के इस्तेमाल पर जोर देने को कहा है। गडकरी ने कहा है कि कार बनाने वाली कंपनियां पारंपरिक ईंधनों से चलने वाले वाहनों के बजाए ऐसी गाड़ियां बनाए जो वैकल्पिक ईंधनों से चले। अगर वो ऐसा नहीं करती हैं तो गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहें।

गडकरी ने कहा कि भविष्य में पेट्रोल-डीजल नहीं होंगे। उन्होंने कहा है कि सरकार प्रदूषण नियंत्रण और वाहन आयात पर लगाम लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की जरूरत है। इसके लिए कैबिनेट नोट तैयार है। इसके लिए चार्जिंग स्टेशनों को बढ़ाने पर बल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार वाहनों के आयात को घटाने और प्रदूषण को कम करने के लिए स्पष्ट नीति के साथ काम कर रही है।
इसमें जो सरकार के साथ है वो फायदे में रहेंगे, लेकिन जो नोट छापने में लगे हैं उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही इलेक्ट्रिक वाहनों पर नीति लाएगी। । उन्होंने कहा कि कार निर्माताओं कंपनियों को शोध करने की जरूरत है ताकि वो वैकल्पिक ईंधन का इस्तेमाल अपनी कारों में कर सके।












Click it and Unblock the Notifications