'क्विक मील्स अल्ट्रा-प्रोसेस्ड कचरा', स्टडी में बड़ा दावा, डॉक्टर ने Swiggy-Zomato की सर्विस पर खड़े किए सवाल
Ultra-Processed Food: फूड कंपनियों की ओर डिलीवर किए जाने वाले क्विक मील्स को एक स्टीड में 'अल्ट्रा-प्रोसेस्ड कचरा' बताया गया है। इसके साथ आशंका व्यक्त की गई है कि ऐसे खान- पान से कैंसर का खतरा 12 प्रतिशत बढ़ जाता है। ताजा शोध सामने आने के बाद आर्थोपेडिक सर्जन और न्यूट्रीबाइट वेलनेस के सह-संस्थापक, मनन वोरा ने बहस में अपनी आवाज उठाई है। उन्होंने दावा किया है कि अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड के सेवन से हृदयरो का भी खतरा 10 प्रतिशत बढ़ा है।
डिलीवरी की मांग पिछले कुछ वर्षों के भीतर तेजी से बढ़ी है। इसके साथ कई गंभीर बीमारियों ने चिंता बढ़ा दी है। एक ताजा शोध में मेडिकल एक्सपर्ट्स ने पाया के अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड गंभीर बीमारियों की वजह बन रहे हैं। स्टडी में कहा गया गया है अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड सेवन करने वाले 10 प्रतिशत लोगों में कैंसर के मामले में सामने आए हैं।

आर्थोपेडिक सर्जन और न्यूट्रीबाइट वेलनेस के सह-संस्थापक, मनन वोरा ने बहस में अपनी आवाज उठाई है। उन्होंने क्विक फूड डिलीवरी का ऑप्शन चुनने से पहले विचार करने को कहा है। उन्होंने कहा, "अगर आपके पास घर का बना खाना नहीं है और ऑर्डर करने की ज़रूरत है, तो ऐसा करें। लेकिन ताजा भोजन के लिए थोड़ा और इंतजार करें। अपने स्वास्थ्य से समझौता न करें...।" वोरा ने एक और पोस्ट में लिखा, "प्रिय ज़ोमैटो, स्विगी और ज़ेप्टो: हम नहीं चाहते कि अल्ट्रा-प्रोसेस्ड कचरा 10 मिनट में वितरित हो!"
प्रोसेस्ड फूड के बढ़ती मांग को लेकर लेकर चिकित्सक ने जताई चिंता
दुनिया में तेजी बढ़ते ऑनलाइन फूड डिलीवीरी कारोबार को लेकर अब चिकित्सकों ने चिंता जताई है। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि 10 मिनट की डिलीवरी अगले 10 वर्षों में दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ा सकती है। एक ताजा शोध के मुताबिक प्रोसेस्ड फूड के सेवन से स्वास्थ्य पर कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं-
प्रोसेस्ड फूड सेवन करने वालों में से 12 प्रतिशत में कैंसर की खतरा हो सकता है।
हृदय रोग का खतरा 10 प्रतिशत बढ़ जाता है।
मोटापे में योगदान, जो 27.8 प्रतिशत भारतीय वयस्कों को प्रभावित करता है।
शर्करा में वृद्धि का कारण बनता है, जिससे मधुमेह का खतरा बढ़ जाता है।
इसमें ट्रांस वसा का उच्च स्तर होता है, जो हृदय रोग का कारण बनता है।












Click it and Unblock the Notifications