Swiggy Most Ordered Dish 2025: टूटे डिलीवरी के सारे रिकॉर्ड, कौन सी डिश हुई हर मिनट 194 प्लेट्स ऑर्डर?
Swiggy Most Ordered Dish 2025: भारत में खान-पान की संस्कृति जितनी विविध है, उतनी ही अनोखी भी है। लेकिन जब बात सबसे पसंदीदा डिश की आती है, तो 'बिरयानी' का कोई सानी नहीं है। साल 2025 में भी भारतीयों की यह दीवानगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। ऑनलाइन फूड डिलीवरी दिग्गज स्विगी (Swiggy) की ताजा रिपोर्ट ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि बिरयानी केवल एक व्यंजन नहीं, बल्कि देश का सबसे बड़ा 'फूड इमोशन' बन चुकी है।
इस साल कुल 9.3 करोड़ बिरयानी ऑर्डर के साथ इसने एक नया इतिहास रच दिया है। दिलचस्प बात यह है कि यह लगातार 10वां साल है जब बिरयानी ने चार्ट में टॉप पोजीशन हासिल की है। आधुनिक व्यंजनों और विदेशी स्वाद के बढ़ते चलन के बीच बिरयानी की यह निर्विवाद बादशाहत भारतीय स्वाद की गहरी जड़ों को दर्शाती है।

बिरयानी की रफ्तार, हर मिनट 194 प्लेट्स
स्विगी की सालाना रिपोर्ट के आंकड़े किसी को भी हैरान कर सकते हैं। 2025 में भारत के हर कोने से बिरयानी की मांग देखी गई:
- सेकंड्स का हिसाब: भारत में हर 3.25 सेकंड में एक बिरयानी ऑर्डर की गई।
- मिनट की रफ्तार: इसका मतलब है कि देश के किसी न किसी कोने में हर मिनट औसतन 194 बिरयानी डिलीवर हो रही थीं।
- प्लेटफॉर्म: ध्यान रहे कि यह विशाल आंकड़ा केवल स्विगी का है; यदि इसमें जोमैटो और ऑफलाइन डाइनिंग को जोड़ा जाए, तो यह संख्या अरबों में होगी।
ये भी पढ़ें: Love Marriage पर दूल्हे की शामत आई, दुल्हन के 45 गांव को मुर्गा Biryani खिलाने की सजा, लगा तगड़ा जुर्माना!
चिकन बिरयानी बना टेस्ट का चैंपियन
बिरयानी की कई वैरायटी जैसे हैदराबादी, लखनवी और कोलकाता बिरयानी के बीच चिकन बिरयानी सबसे ऊपर रही।
- कुल 9.3 करोड़ ऑर्डर्स में से 5.77 करोड़ ऑर्डर अकेले चिकन बिरयानी के थे।
- आंकड़ों से साफ है कि नॉन-वेज प्रेमियों के लिए चिकन बिरयानी आज भी गो-टू मील (Go-to meal) बनी हुई है।
टॉप पसंदीदा डिशेज (2025 के आंकड़े)
स्विगी पर इस साल बिरयानी के बाद इन व्यंजनों का सबसे ज्यादा बोलबाला रहा:
##
10 साल से कायम है बादशाहत
साल 2016 से लेकर 2025 तक, पिछले एक दशक में भारतीय फूड मार्केट में कई नए ट्रेंड आए। कोरियन नूडल्स से लेकर मैक्सिकन टैकोस तक सब कुछ आजमाया गया, लेकिन बिरयानी को कोई रिप्लेस नहीं कर सका। स्विगी के मार्केटप्लेस सीईओ रोहित कपूर का कहना है कि यह आंकड़े महज नंबर नहीं हैं, बल्कि लोगों की यादों और खास पलों का हिस्सा हैं। चाहे वह देर रात की भूख हो या दोस्तों के साथ कोई छोटी सी जीत का जश्न, बिरयानी हर मौके का साथी बनी रही।
ये भी पढ़ें: GST Rate: अब Zomato, Swiggy और Blinkit से ऑनलाइन ऑर्डर करना होगा महंगा? डिलीवरी पर कितना लगेगा चार्ज












Click it and Unblock the Notifications