गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री बनेंगे विजय रूपाणी, 26 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह
गांधीनगर। गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में विजय रूपाणी 26 दिसंबर को शपथ लेंगे। मिली जानकारी के अनुसार शपथग्रहण का कार्यक्रम सुबह 11 बजे होगा, जहां रूपाणी मुख्यमंत्री और नितिन पटेल राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हालांकि अभी तक मंत्रिमण्डल में शामिल होने वाले नामों की कोई जानकारी नहीं आई है। बताया गया कि शपथ ग्रहण का कार्यक्रम गांधीनगर सचिवालय ग्राउंड में होगा। संभावना है कि इस कार्यक्रम में सभी भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन शास्ति राज्यों के सीएम, केंद्र के मंत्री, भजापा के तमाम वरिष्ठ नेता और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समारोह में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि गुजरात में छठीं बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है। राज्य का मुख्यमंत्री चुनने के लिए भाजपा ने प्रभारी अरुण जेटली और नेता सरोज पांडे को भेजा था।
तमाम कयासों और संभावनाओं के बीच विजय रूपाणी एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे यह तय हो गया है।जब मुख्यमंत्री चुनने के लिए बतौर पर्यवेक्षक जेटली और सरोज गुजरात गए तो यह खबरें आ रही थीं कि पुरुषोत्तम रुपाला,आनंदीबेन पटेल या स्मृति ईरानी को सीएम बनाया जा सकता है। वहीं पाटीदार आंदोलन के चलते पटेलों को साधने के लिए राज्य का सीएम नितिन पटेल को भी बनाए जाने के कयास लगाए जा रहे थे।