जम्मू-कश्मीरः 41 साल के स्वयं प्रकाश पाणि बने कश्मीर के नए आईजीपी
स्वयं प्रकाश पाणि दक्षिण कश्मीर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक एवं कुलगाम तथा कठुआ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं
नई दिल्ली। स्वयं प्रकाश पाणि ने कश्मीर रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक के तौर पर पद संभाल लिया है। भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 2000 के बैच के अधिकारी स्वयं प्रकाश पाणि यह पद संभालने वाले वह सबसे युवा अधिकारी हैं। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पाणि के नाम को पिछले सप्ताह कैबिनेट की एक बैठक में मंजूरी दी थी। 41 साल के पाणि कश्मीर के आईजीपी का पद संभालने वाले सबसे युवा अधिकारी हैं। स्वयं प्रकाश पाणि ने मुनीर अहमद खान का स्थान लिया है।
स्वयं प्रकाश पाणि दक्षिण कश्मीर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक एवं कुलगाम तथा कठुआ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने खुफिया ब्यूरो और राष्ट्रीय जांच एजेंसी में भी अपनी सेवाएं दी हैं। वहीं जम्मू कश्मीर सरकार ने मुनीर अहमद खान को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा एवं होमगार्ड) नियुक्त किया हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक स्वयं प्रकाश पाणि की नियुक्ति पहले से ही तय थी इसका श्रीनगर अस्पताल पर हुए हमले से कोई लेना देना नहीं है।
मोहन भागवत के बयान पर संघ की सफाई, गलत तरीके से प्रचारित किया गया