दयाशंकर की पत्नी स्वाति सिंह पर है दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का केस
लखनऊ। बीजेपी से बाहर किये दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह ने जिस तरह से अपने पति और परिवार के लिए बसपा के खिलाफ आवाज उठायी है, उसने बीजेपी को एक नये जोश में भर दिया है।
देवघर में दिखे दयाशंकर, माया ने लगाया झारखंड सरकार पर बचाने का आरोप
लेकिन अब स्वाति सिंह के खिलाफ सामने आयीं कुछ बातों ने बसपा वालों को बोलने का मौका दे दिया है। हालांकि स्वाति सिंह के खिलाफ जो बातें मीडिया में सुर्खियां बन रही हैं वो राजनैतिक नहीं बल्कि पारिवारिक विवादों से जुड़ी हैं।
स्वाति सिंह पर उनकी भाभी आशा सिंह ने काफी गंभीर आरोप लगाए
दरअसल स्वाति सिंह पर उनकी भाभी आशा सिंह ने काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। बात साल 2008 की है, जब आशियाना थाने में एक मुकदमा अपने ससुराल वालों पर दर्ज करवाया था, जिसमें स्वाति सिंह भी आरोपी हैं, जिसमें कहा गया था कि स्वाती सिंह, पति पुनीत सिंह और मां ने उन्हें दहेज के लिए काफी प्रताड़ित किया और उन्हें मानसिक रूप काफी परेशान किया था।
पुनीत से आशा की शादी 2008 में हुई थी
पुनीत से आशा की शादी 2008 में हुई थी, शादी के नौ महीने बाद ही उन्हें बेटा हो गया था जिसके बाद उनकी सास ने उन्हें चरित्रहीन कहना शुरू कर दिया था।
पुनीत ने दूसरी शादी कर ली है
लेकिन वो सब सह रही थीं कि अचानक एक दिन उन्हें पता चला कि पुनीत ने दूसरी शादी कर ली है बस यहीं से उनका सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने केस कर दिया। आशा सिंह ने कहा कि ससुराल वालों के इस टार्चर में स्वाति सिंह भी शामिल थीं।