'राजनीतिक हिटमैन ने खुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं', स्वाति मालीवाल ने अब ट्वीट में किया बड़ा दावा

Swati Maliwal News: आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास में हुई बदसलूकी-मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। स्वाति मालीवाल ने अब शुक्रवार (17 मई) को ट्वीट कर बड़ा दावा किया है।

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा, ''हर बार की तरह इस बार भी इस राजनीतिक हिटमैन ने खुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं।'' हालांकि इस ट्वीट में स्वाति ने किसी का नाम नहीं लिया है।

Swati Maliwal

स्वाति मालीवाल ने आगे कहा,

''अपने लोगों से ट्वीट्स करवाके, आधि बिना संदर्भ की वीडियो चलाके इसे लगता है ये इस अपराध को अंजाम देके खुद को बचा लेगा। कोई किसी को पीटते हुए वीडियो बनाता है भला? घर के अंदर की और कमरे की CCTV फुटेज की जांच होते ही सत्य सबके सामने होगा। जिस हद तक गिर सकता है गिर जा, भगवान सब देख रहा है। एक ना एक दिन सब की सच्चाई दुनिया के सामने आएगी।''

इसके पहले स्वाति मालीवाल ने अपने एक ट्वीट में कहा था कि, ''मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था। मेरे साथ हुई घटना पर मैंने पुलिस को अपना स्टेटमेंट दिया है। मुझे आशा है कि उचित कार्यवाही होगी। पिछले दिन मेरे लिए बहुत कठिन रहे हैं। जिन लोगों ने प्रार्थना की उनका धन्यवाद करती हूं। जिन लोगों ने चरित्र हनन करने की कोशिश की, ये बोला की दूसरी पार्टी के इशारे पर कर रही है, भगवान उन्हें भी खुश रखे। देश में अहम चुनाव चल रहा है, स्वाति मालीवाल ज़रूरी नहीं है, देश के मुद्दे जरूरी हैं। भाजपा वालों से खास गुजारिश है, इस घटना पे राजनीति न करें।''

स्वाति मालीवाल मारपीट केस: दिल्ली पुलिस कर रही है मामले की जांच

स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व पीएस और उनके करीबी सहयोगी बिभव कुमार पर 13 मई को सीएम आवास में मारपीट करने और बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। स्वाति मालीवाल ने इसको लेकर एफआईआर दर्ज करवाई है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+