'अब मुख्यमंत्री साहब, जिनके ड्राइंग रूम में मुझे पीटा गया...', अब स्वाति मालीवाल का बड़ा दावा, हुईं भावुक

Swati Maliwal Assault case: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उन्हें अपने सहयोगी बिभव कुमार द्वारा पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले की निष्पक्ष जांच चाहिए। अब इस पूरे मामले पर स्वाति मालीवाल ने फिर से ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है।

स्वाति मालीवाल ने बिभव कुमार पर 13 मई को सीएम आवास में मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। बिभव कुमार फिलहाल इस मामले में दिल्ली पुलिस की हिरासत में है। स्वाति मालीवाल ने अपने ट्वीट में सीएम अरविंद केजरीवाल को 'मुख्यमंत्री साहब' कहकर संबोधित किया है।

Swati Maliwal Assault case

स्वाति मालीवाल ने कहा- 'अब मुख्यमंत्री साहब जिनके ड्राइंग रूम में मुझे पीटा गया, वो कह रहे...'

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा, ''मेरे कंप्लेंट फाइल करते ही नेताओं और वालंटियर की पूरी आर्मी मेरे पीछे लगाई गई, मुझे BJP का एजेंट बुलाया गया, मेरा चरित्र हरण कराया गया, काट पीट के वीडियो लीक की गई, मेरी विक्टिम शेमिंग करी गई, आरोपी के साथ घूमे, उसको क्राइम सीन पे दोबारा आने दिया और सबूत से छेद छाड़ करी गई, आरोपी के लिए खुद सड़क पे उतर गये और अब मुख्यमंत्री साहब जिनके ड्राइंग रूम में मुझे पीटा गया, वो कह रहे हैं कि उन्हें इस मामले में निष्पक्ष जांच चाहिए। इससे बड़ी विडंबना क्या ही होगी। मैं इसे नहीं मानती। कथनी और करनी एक समान होनी चाहिए।''

स्वाति मालीवाल ने कहा- 'निर्भया की मां का वीडियो देख, भावुक हुईं'

स्वाति मालीवाल ने अपने एक अन्य केस में निर्भया पीड़िता की मां का वीडियो शेयर किया है। जो स्वाति मालीवाल वाले मामले पर प्रतिक्रिया दे रही हैं। स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा, ''निर्भया की माता जी ने देश में इंसाफ की लंबी लड़ाई लड़ी है। जब मैं बच्चों के रेपिस्ट को सजा दिलाने के लिए अनशन कर रही थी, तब भी उन्होंने मेरा साथ दिया था। आज उन्होंने मेरे समर्थन में ये वीडियो बनाई तो दिल बड़ा भावुक हुआ। पर कोई बड़ी बात नहीं, अभी कुछ नेता मेरा समर्थन करने के लिए इन्हें भी BJP एजेंट बता देंगे!''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+