मसाज पार्लर का भंडाफोड़ करने वाली स्वाति मालीवाल को मिली धमकी, पति के फोन पर आए ऑडियो क्लिप

मसाज पार्लर का भंडाफोड़ करने वाली स्वाति मालीवाल को मिली धमकी, पति के फोन पर भेजे ऑडियो क्लिप

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल देश की राजधानी में चल रहे स्पा सेंटर्स पर छापेमारी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। पिछले दिनों की गई छापेमारी में स्वाति मालीवाल और उनकी टीम ने दिल्ली में ऐसे कई स्पा सेंटर का भंडाफोड़ किया, जहां सेक्स रैकेट का धंधा फल-फूल रहा था। कई स्पा सेंटर के मैनेजर और स्टाफ तो दिल्ली महिला आयोग की टीम को देखकर मौके से ही भाग खड़ा हुआ। स्वाति मालीवाल ने इस दौरान दिल्ली पुलिस और एमसीडी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। अब स्वाति मालीवाल ने कहा है कि उन्हें और उनके पति को स्पा मालिकों की तरफ से धमकी दी जा रही है।

'मेरे पति के फोन पर धमकी भरे ऑडियो क्लिप मिले'

'मेरे पति के फोन पर धमकी भरे ऑडियो क्लिप मिले'

स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा, 'मुझे और मेरे पति को स्पा मालिकों से धमकी मिली कि स्पा पर एक्शन बंद नही किया तो वो मुझे और मेरे परिवार को मार डालेंगे। 181 पर कॉल और मेरे पति के फोन पर धमकी भरे ऑडियो क्लिप मिले। मैंने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। कतई नहीं डरूंगी! स्पा सेक्स रैकट तो बंद होंगे!' स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लिखे गए पत्र की कॉपी अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर की है।

एमसीडी ने जारी की थी गाइडलाइन

आपको बता दें कि स्वाति मालीवाल की छापेमारी के बाद स्पा सेंटर्स को लेकर एमसीडी ने एक गाइडलाइन जारी की थी। एमसीडी की तरह से जारी किए गए दिशा-निर्देश में कहा गया था कि कोई भी स्पा या मसाज सेंटर अब क्रॉस जेंडर मसाज यानी लड़के को लड़की से और लड़की को लड़के से मसाज की सेवा नहीं दे पाएंगे। इसके अलावा एडवाइजरी में यह भी निर्देश दिया गया है कि स्पा में सर्विस लेने वाले ग्राहक को अपने पहचान पत्र की कॉपी जमा कराना अनिवार्य होगा। सर्विस देने वाले कर्मचारी की उम्र 18 साल से कम नहीं होनी चाहिेए। एमसीडी ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले स्पा सेंटर्स का लाइसेंस रद्द किया जाएगा। हालांकि बाद में खबर आई कि एमसीडी ने इस मामले पर यूटर्न ले लिया है।

छापेमारी के दौरान मिला आपत्तिजनक सामान

छापेमारी के दौरान मिला आपत्तिजनक सामान

इससे पहले बीते दिनों दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपनी टीम के साथ स्पा सेंटर्स पर छापेमारी की थी। इस दौरान स्पा सेंटर के भीतर आपत्तिजनक सामान के साथ-साथ कमरों में नग्न अवस्था में लोग भी मिले। वहीं, दिल्ली महिला आयोग की टीम को देखकर कई स्पा सेंटर मालिक मौके से भाग खड़े हुए। स्वाति मालीवाल ने इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली पुलिस और एमसीडी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि ये लोग देश की राजधानी को बैंकॉक बना रहे हैं। स्वाति मालीवाल ने छापेमारी के वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर स्पा सेंटर के 'गंदे धंधे' की पोल खोलकर रख दी थी।

'हर कमरे में लड़की के साथ नंगे आदमी मिले'

'हर कमरे में लड़की के साथ नंगे आदमी मिले'

स्वाति मालीवाल ने छापेमारी का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा था, 'मसाज के नाम पर दिल्ली में जिस्म का धंधा चला रखा है! हम नवादा के जैज्मिन स्पा और जन्नत स्पा पहुंचे तो हैरान रह गए! हर कमरे में लड़की के साथ नंगे आदमी मिले। भारी मात्रा में कंडोम बरामद हुए। मैनेजर और लड़कियों ने कबूला कि स्पा में सेक्स रैकट चल रहा है। तुरंत FIR हो! नवादा के जैज्मिन स्पा में स्कूल की छात्रा के साथ कमरे में 2 आदमी नंगे पाए गए। पूछने पे कबूला कि सेक्स रैकट चल रहा है। कितने घटिया आदमी हैं जो दूसरों की बहनों को खुशी से रौंदते हैं! पुलिस और एमसीडी की नाक के नीचे गोरखधंधा कैसे फल फूल रहा है? कौन जिम्मेदार है? बंद क्यों नहीं करते? हमने नवादा के जन्नत स्पा से आठ और जैज्मिन स्पा से 1 लड़की बचाई। सबको सेक्स रैकट में झोंका गया है। सभी नंगे लड़कों के साथ बंद कमरों में पाई गईं। उन्होंने माना कि पूरे इलाक़े के स्पा में ऐसा रैकट चल रहा है। दिल्ली में नए जीबी रोड रोज बनाए जा रहे हैं। पुलिस और एमसीडी शांत क्यों है?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+