ट्विटर यूजर की अभद्र टिप्पणी, सुषमा स्वराज के पति से कहा- वो रात को घर आएं तो पिटाई कीजिए
नई दिल्ली। आज 30 जून 2018 है, मतलब सोशल मीडिया डे। एक ओर पीएम नरेंद्र मोदी देश के युवाओं को सोशल मीडिया के इनोवेटिव यूज की सलाह दे रहे हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम ने वीडियो बनाकर प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछे हैं। कांग्रेस ने अपने वीडियो में ट्रोल्स का मुद्दा उठाया है, जो अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। #SocialMediaDay डे पर चल रही गहमा-गहमी के बीच मोदी सरकार में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल ने भी सोश्शल मीडिया के कुछ नमूने पेश किए हैं।

स्वराज कौशल ने शनिवार को एक ट्वीट को रीट्वीट किया है। इस ट्वीट में मुकेश गुप्ता नाम का यूजर ने स्वराज कौशल को सलाह देते हुए लिखा, 'आज रात को जब वह (सुषमा स्वराज) घर आएं तो आप उन्हें पीटते क्यों नहीं? और उन्हें सिखाइए कि मुस्लिम तुष्टिकरण न करें। मुस्लिम कभी भी भाजपा को वोट नहीं करेंगे।' देश के जाने-माने वकील स्वराज कौशल ने इस ट्वीट को रीट्वीट किया, ताकि सब लोग इसे पढ़ सकें। कुछ दिनों पहले तन्वी और अनस सिद्दीकी के पासपोर्ट को लेकर विवाद हो गया था। पहले खबर आई कि तन्वी और अनस का पासपोर्ट इसलिए नहीं बनाया गया क्योंकि यह हिंदू-मुस्लिम दंपति का केस था।
देश के बड़े-बड़े चैनलों ने इस मुद्दे को उठाया, जिसके बाद पासपोर्ट अधिकारी के खिलाफ आनन-फानन में कार्रवाई कर दी गई। बाद में हिंदू-मुस्लिम दंपति का एड्रेस गलत निकलने खबर आई। इस मामले को लेकर सुषमा स्वराज को खूब ट्रोल किया गया था। यह मामला जब भारत में चल रहा था, तब वह विदेश गई हुई थीं और लौटीं तो उन्होंने एक भावुक पोस्ट लिखी। सुषमा स्वराज ने उन भद्दे ट्वीट्स को सार्वजनिक करते हुए ट्विटर पर लिखा था कि वह 17 से 23 जून 2018 तक देश से बाहर थीं। सुषमा ने लिखा- 'मुझे नहीं पता कि मेरी गैर मौजूदगी में यहां क्या हुआ। मुझे इस दौरान कई ट्वीट से सम्मानित किया गया। मैं आपसे वह ट्वीट साझा कर रही हूं, क्योंकि मैनें उन्हें पसंद किया है।'












Click it and Unblock the Notifications