Swara Bhasker Wedding: 'स्वरा भास्कर को बितानी पड़ सकती है कई मर्दों संग रात', महंत राजू का विवादित बयान
अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि 'अगर स्वरा भी कई मर्दों संग रात बिताने के लिए तैयार हैं तो उन्हें ये शादी मुबारक है।'

Swara Bhasker & Fahad Khan Wedding: बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपनी शादी की वजह से लगातार सुर्खियों में हैं। बेबाक अंदाज और अपने बिंदासपन के लिए चर्चित स्वरा की शादी को कुछ मुस्लिम संगठनों ने अवैध करार दिया है तो वहीं कुछ हिंदुवादी लोगों ने भी इस शादी पर उंगली उठाई है। इसी कड़ी में अगला नाम जुड़ा है अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास का, जिन्होंने मीडिया से बात करते हुए स्वरा और उनकी शादी को लेकर कुछ विवादित बातें कही हैं, जिन पर बवाल मच सकता है।

'जहां लोग अपनी बहनों से भी शादी कर लेते हैं'
उन्होंने कहा कि 'स्वरा भास्कर ने उस धर्म में शादी की है, जहां लोग अपनी बहनों से भी शादी कर लेते हैं और उसके बाद उन्हें तलाक,तलाक,तलाक के नाम पर छोड़ दिया जाता है और इन महिलाओं को इससे बचने के लिए कई मर्दों के साथ रात बितानी पड़ती है।'

कई मर्दों संग रात बिताने के लिए तैयार...
उन्होंने कहा कि 'अगर स्वरा भी कई मर्दों संग रात बिताने के लिए तैयार हैं तो उन्हें ये शादी मुबारक है। उन्होंने ये भी कहा कि स्वरा को हलाला के लिए अब तैयार रहना चाहिए। स्वरा तो भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाल्लाह इंशाल्लाह गैंग की मेंबर हैं और खुद को वो सशक्त नारी कहती हैं, अगर वो प्रबल हैं तो उन्हें इस कौम में शादी करनी ही नहीं चाहिए थी लेकिन अब अगर उन्होंने कर ही ली है तो उन्हें उनकी शादी मुबारक।'

'हलाला के लिए किसी भी वक्त तैयार ही रहना चाहिए'
महंत यही नहीं रूके उन्होंने राखी सावंत का उदाहरण देते हुए कहा कि 'उनका क्या हाल हुआ है,सबको पता है तो कुछ इनका भी ऐसे ही होने वाला है। अब आप ही बताइए कि स्वरा भास्कर 10 दिन पहले जिस लड़के को ट्वीट पर भाई कहती हैं उसी से दस दिन बाद शादी कर लेती हैं। अब उन्हें तो हलाला के लिए किसी भी वक्त तैयार ही रहना चाहिए। '
'हलाला को भी खत्म हो जाना चाहिए'
उन्होंने ये भी कहा कि 'मैं किसी नारी का या धर्म का अपमान नहीं कर रहा हूं। बस मैं अपनी एक बात कह रहा हूं, मैं स्वरा की शादी का स्वागत करता हूं, इसी बहाने सनातन से एक बोझ कम हो गया। हिंदू धर्म में भी सती प्रथा के रूप में एक कुप्रथा थी, जो कि आज खत्म हो गई है, इसी तरह हलाला को भी खत्म हो जाना चाहिए। इस प्रथा का दर्द उस महिला से पूछिए जो कि जिसे भाई,पिता और गुरु के साथ रात बितानी पड़ती है।'
कोई प्रतिक्रिया नहीं आई आई
फिलहाल महंत राजू दास के इस विवादित बोल पर स्वरा और उनके पति फहाद अहमद की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन महंत अपने बयान के कारण सोशल मीडिया पर चर्चित विषय बने हुए हैं।
6 जनवरी को कोर्ट मैरिज की
आपको बता दें कि स्वरा भास्कर ने मुस्लिम और सपा राजनेता फहाद अहमद संग कोर्ट मैरिज की है। स्वरा और फहाद की मुलाकात एक प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी,जिसके बाद दोनों में मित्रता हुई और फिर दोस्ती प्रेम में बदली और आज दोनों पति-पत्नी बन गए हैं। स्वरा ने अपनी पोस्ट में बताया कि उन्होंने फहाद संग 6 जनवरी को कोर्ट मैरिज कर ली थी। फिलहाल वो अब मार्च में फहाद संग ग्रैंड वेडिंग करने जा रही है,जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications