Swami Vivekananda: 12 जनवरी को ही क्यों मनाते हैं National Youth Day? जानें थीम
Swami Vivekananda: आज पूरा देश 'राष्ट्रीय युवा दिवस' मना रहा है, हर साल 12 जनवरी को 'नेशनल यूथ डे ' मनाया जाता है। इस दिन भारत के महान आध्यात्मिक गुरु, विचारक और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती है, जिनक विचार लोगों के अंदर जोश भर देते हैं।
आपको बता दें कि इस दिवस का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण, आत्मविश्वास, अनुशासन के प्रति जागरूक करना है। इस साल की थीम है -'युवाओं का सशक्तिकरण-विकसीत भारत की नींव'।

Swami Vivekananda: 12 जनवरी को ही राष्ट्रीय युवा दिवस क्यों?
स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। वे मानते थे कि किसी भी देश का भविष्य उसके युवाओं के हाथ में होता है। उनके विचार, भाषण और शिक्षाएं आज भी युवाओं को आगे बढ़ने, आत्मनिर्भर बनने और समाज के लिए कुछ करने की प्रेरणा देती हैं। भारत सरकार ने वर्ष 1984 में यह निर्णय लिया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा, और तब से हर साल ये दिन 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के रूप में मनाए जाना लगा।
सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से मजबूत
स्वामी विवेकानंद ने का मानना था कि युवा शक्ति ही देश को सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से मजबूत बना सकती है। इसलिे उन्हें शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से फिट होना बहुत जरूरी है।

Swami Vivekananda: राष्ट्रीय युवा दिवस का मुख्य उद्देश्य क्या है?
- युवाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास
- राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को उजागर करना
- शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता
- स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देना
- इस दिन देशभर में युवा सम्मेलन, सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण प्रतियोगिताएं और सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।
Swami Vivekananda: राष्ट्रीय युवा दिवस पर बेहतरीन स्लोगन
- युवा हैं तो भारत है
- उठो, जागो और लक्ष्य तक पहुंचो
- युवा शक्ति - राष्ट्र की असली ताकत
- आज का युवा, कल का भारत
- स्वामी विवेकानंद के विचार, युवाओं का आधार
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications