एलोपैथ के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद स्वामी रामदेव बोले, मैं भी जल्द लूंगा कोरोना वैक्सीन

नई दिल्ली, 10 जून। योग गुरू बाबा रामदेव ने कोरोना वायरस की वैक्सीन को सभी मुफ्त किए जाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले की तारीफ की है। रामदेव ने कहा कि लोगों को योग का अभ्यास करना चाहिए और आयुर्वेद का इस्तेमाल करना चाहिए जोकि कोविड से बचाने में कारगर साबित होगी। रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून से हर भारतीय को मुफ्त में कोरोना की वैक्सीन देने का ऐलान किया है, यह ऐतिहासिक फैसला है। हर किसी को वैक्सीन लगनी चाहिए। साथ ही लोगों को योग और आयुर्वेद का अभ्यास करना चाहिए जोकि लोगों को बीमारी और कोरोना संक्रमण से बचाएगा। मैं भी खुद जल्द कोरोना की वैक्सीन लगवाउंगा।

Recommended Video

    Baba Ramdev Covid Vaccine: Ramdev भी लगवाएंगे Vaccine, ऐलोपैथ पर अब कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    ramdev

    ड्रग माफिया के बारे में रामदेव ने कहा कि हम किसी भी संस्थान और संगठन के दुश्मन नहीं नहीं है और ना ही हमारी किसी से कोई दुश्मनी है। सभी अच्छे डॉक्टरों को भगवान ने इस धरती पर भेजा है। वो इस पृथ्वी के लिए बेहतरीन तोहफा हैं। लेकिन अगर कोई डॉक्टर है और वह कुछ गलत करता है तो यह गलती उस व्यकि की है। प्रधानमंत्री जन औषध केंद्र को इसलिए ही खोला गया है क्योंकि ड्रग माफियाओं ने फैंसी दुकानें खोल ली हैं, ये लोग गैर जरूरी दवाएँ बेहद ज्यादा कीमत पर बेच रहे हैं।

    रामदेव ने कहा कि हमारी लड़ाई देश के डॉक्टरों के खिलाफ नहीं है, लेकिन जो डॉक्टर हमारा विरोध कर रहे हैं वह किसी संस्थान की ओर से नहीं कर रहे हैं। बता दें कि रामदेव ने कहा था कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि आपात स्थिति में और ऑपरेशन में एलोपैथ बेहतर है, लेकिन आयुर्वेद असाध्य रोगों का भी इलाज करता है। हम चाहते हैं कि किसी को भी दवाओं के नाम पर शोषित ना किया जाए, लोगों को गैर जरूरी दवाओं से दूर रहना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+